सड़क दुर्घटना में पांच जख्मी

Updated at :01 Jun 2015 11:05 PM
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में पांच जख्मी

कटोरिया. कटोरिया थाना अंतर्गत कटोरिया-देवघर मुख्य सड़क मार्ग पर लीलाथान एवं जमुआ मोड़ के बीच में बोलेरो की ठोकर से एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस दुर्घटना में ऑटो पर सवार पांच लोग जख्मी हो गये. दुर्घटना में जख्मी चार लोग बेलहर थाना क्षेत्र के बारा गांव के रहने वाले हैं, जबकि एक युवक राजबाड़ा […]

विज्ञापन

कटोरिया. कटोरिया थाना अंतर्गत कटोरिया-देवघर मुख्य सड़क मार्ग पर लीलाथान एवं जमुआ मोड़ के बीच में बोलेरो की ठोकर से एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस दुर्घटना में ऑटो पर सवार पांच लोग जख्मी हो गये. दुर्घटना में जख्मी चार लोग बेलहर थाना क्षेत्र के बारा गांव के रहने वाले हैं, जबकि एक युवक राजबाड़ा का रहने वाला है. जख्मी लोगों में राजेश कुमार पंडित 50 वर्ष, उर्मिला देवी 50 वर्ष, सकली देवी 50 वर्ष, फुलिया देवी 65 वर्ष सभी ग्राम बारा थाना बेलहर और रवि वर्णवाल ग्राम राजबाडा शामिल हैं. दुर्घटना के बाद पूर्व जिला पार्षद विक्रम प्रताप सिंह एवं उनके सहयोगियों द्वारा सभी घायलों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ योगेंद्र प्रसाद मंडल एवं डा रवींद्र कुमार द्वारा सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया. मिली जानकारी के अनुसार बारा गांव के सभी लोग जख्मी फुलिया देवी का दुमका से इलाज करवा कर घर लौट रहे थे. जमुआ मोड़ और लीलाथान के बीच में विपरीत दिशा से आ रही एक अज्ञात बोलेरो ने ऑटो में धक्का मार दिया. जिससे ऑटो सड़क किनारे पलट गयी. ऑटो के पलटने से बगल से गुजर रहे एक साइकिल सवार भी चपेट में आ गया. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दुर्घटना के चार घायलों को बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया. दुर्घटना के बाद बोलेरो मौके से भाग निकला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन