दंगा पीड़ितों को अब तक नहीं मिला मुआवजा
बांका: नीतीश सिर्फ हवाई किला बना कर चले गये, किया कुछ भी नहीं उक्त बातें मकरमडीह गांव के मो शेराजुद्दीन ने कही. विकास यात्र के दौरान मुख्यमंत्री ने यहां पर 24 घंटे गुजारे थे. उस दौरान उन्होंने स्थानीय अल्प संख्यक समुदाय से कई वादे किये लेकिन एक वादे के अलावा कोई वादा पूरा नहीं हुआ. […]
बांका: नीतीश सिर्फ हवाई किला बना कर चले गये, किया कुछ भी नहीं उक्त बातें मकरमडीह गांव के मो शेराजुद्दीन ने कही. विकास यात्र के दौरान मुख्यमंत्री ने यहां पर 24 घंटे गुजारे थे. उस दौरान उन्होंने स्थानीय अल्प संख्यक समुदाय से कई वादे किये लेकिन एक वादे के अलावा कोई वादा पूरा नहीं हुआ.
रजाैन प्रखंड के मकरमडीह चकमुनियां गांव के अल्पसंख्यक समुदाय को राजनेताओं पर काफी गुस्सा है. उनका कहना है कि अब तक जो भी घोषणा हुई कोई भी पूरा नहीं हुआ. गांव के अकबर अंसारी का कहना है कि इस इलाके के करीब 18 गांव में 1989 में दंगा भड़का था. तब से लेकर आज तक मुआवजा नहीं मिला.
मो गयासुद्दीन अंसारी का कहना है कि विकास यात्र के दौरान श्री कुमार ने घोषणा की थी सभी को सहायता राशि दी जायेगी लेकिन आज तक ऐसा नहीं हुआ. वहीं अब्दुल कयूम का कहना है कि सरकार सिर्फ घोषणा करती है उसका अमल नहीं होता. चकमुनिया के हाशिम खां, मो सेराज साह तथा मो नेसार का कहना है कि मुख्यमंत्री के घोषणा हुए इतना वक्त गुजर गया लेकिन कोई भी लोग इधर नहीं आये.
सरकार सिर्फ दावा करती है कि अल्पसंख्यकों के लिए काम कर रही है लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है. वहीं आपदा प्रबंधक से जब इस बात की जानकारी ली गयी तो उनका कहना था कि जिन मामलों की प्रमाणिकता मिली उसमें पीड़ित परिवार को मुआवजा मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










