मूसलधार बारिश ने किया कान्हा का स्वागत
आस्था व उल्लास के बीच कान्हा का हुआ जन्म बांका: भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर सुखद संयोग देखा गया. जिसे लेकर लोगो में खुशहाली रही. चारों ओर धूमधाम से नटखट माखन चोर नंद किशोर का जन्मोत्सव आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया. जानकारों ने बताया कि नंदलाल श्रीकृष्ण का जन्म बुधवार को भाद्र […]
आस्था व उल्लास के बीच कान्हा का हुआ जन्म
बांका: भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर सुखद संयोग देखा गया. जिसे लेकर लोगो में खुशहाली रही. चारों ओर धूमधाम से नटखट माखन चोर नंद किशोर का जन्मोत्सव आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया.
जानकारों ने बताया कि नंदलाल श्रीकृष्ण का जन्म बुधवार को भाद्र पक्ष की अष्टमी, रोहिणी नक्षत्र में बुधवार के दिन घनघोर काले घटाओं के बीच आधे रात में हुआ था. बुधवार को भी इन सब के सुखद योग के बीच उमड़ते-घुमड़ते बादल जम कर बरसे. जन्माष्टमी का व्रत करने वाले व्रतियों को भी बरसाती मौसम से राहत मिली वहीं वर्षा के अभाव में धान रोपनी के लिए चिंतित किसानों के लिए भी उम्मीदें जाग उठी.
लगा रहा भक्तों को मेला
दुधारी स्थित कन्हैया स्थान में जन्माष्टमी पर खुब भीड़ लगी रही है. रात में जन्मोत्सव में हिस्सा लेने दूर दूर से लोग पहुंचे थे. शहर के अली गंज बासंती लाल ठाकुरबाड़ी, करहरिया के राधा कृष्ण ठाकुरबाड़ी, जगतपुर ठाकुरबाड़ी में जन्माष्टमी की धूम रही. सुबह से ही लोग पूजा अर्चना के लिए पहुंचे थे. महिलाओं में ज्यादा उत्साह था. फूल मालाओं से मंदिर की सजावट देखते बनती थी. आधे रात में कन्हैया के जन्म के बाद व्रती महिलाओं ने उपवास तोड़ा.
मौके पर गूंजा बधाई के गीत
बौंसी त्र भगवान विष्णु के प्रतीक मधुसूदन मंदिर में सुबह से पूजा अर्चना के लिए भीड़ लगी रही. कृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर मंदिरों को सजाया गया था. रात में मंदिरों में कान्हा के जन्म पर उत्सव हुआ. जय कन्हैया लाल की के नारे लगाये गये. बधाई गीत गाये गये. रात में जन्म के बाद से ही भगवान के चरण में दही अर्पण कर दह कादो का उत्सव मनाया गया. जिसमें गुरुवार सुबह तक भक्त बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे. नि:संतान माताओं ने रात में आंचल बिछाकर कान्हा रूप की कामना की.
मंदिरों में रहा जश्न का माहौल
शंभूगंज त्र क्षेत्र के ठाकुरबाड़ी एवं मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा बुधवार की रात्रि कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे धूमधाम से सभी मंदिरों में मनाया गया. मंदिरों को रंगीन बल्ब से सजाया गया था. देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. इस मौके पर प्रखंड के गुलनी कुशाहा, चटमाडीह सहित कई मंदिरों में देर तक पूजा अर्चना की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










