कनीय अभियंता से मांगी 50 हजार की रंगदारी

Updated:
विज्ञापन

बेलहर : थाना अंतर्गत बिजीखरबा सिंचाई कॉलोनी में रविवार की संध्या छह बजे कनीय अभियंता योगेंद्र मेहता के साथ स्थानीय लोगों ने मारपीट कर पांच हजार रुपये लूट लिया तथा 50 हजार रुपये की रंगदारी की मांग की घटना के बाद श्री मेहता ने थाना में पांच लोगों राजीव साह, सुनील राम, पप्पू यादव, सचिदानंद […]

विज्ञापन

बेलहर : थाना अंतर्गत बिजीखरबा सिंचाई कॉलोनी में रविवार की संध्या छह बजे कनीय अभियंता योगेंद्र मेहता के साथ स्थानीय लोगों ने मारपीट कर पांच हजार रुपये लूट लिया तथा 50 हजार रुपये की रंगदारी की मांग की

घटना के बाद श्री मेहता ने थाना में पांच लोगों राजीव साह, सुनील राम, पप्पू यादव, सचिदानंद पंडित व घोघन पंडित पर मारपीट करने एवं हथियार दिखा कर 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने लिखित बयान में बताया कि सिंचाई विभाग एवं बडुआ डैम पर लगे वृक्ष तथा पत्थर को काटने एवं उठाने से मना किया था जिस पर इन लोगों ने जान से मारने की धमकी पूर्व में भी दी थी.

रविवार की शाम को ये लोग घर में हथियार लेकर घूस गये तथा गाली गलौज व मारपीट कर पचास हजार रुपये की मांग की थी जिस पर डर से पांच हजार रुपये देकर बाद में शेष राशि देने की बात कह कर अपना जान बचायी. जाते-जाते इन लोगों ने धमकी देते हुए कहा कि शेष रकम नहीं दिया तो जान से मार देंगे. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन