ePaper

राजस्व महाअभियान शिविर में 260 रैयतों ने दिया आवेदन

Updated at : 14 Sep 2025 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
राजस्व महाअभियान शिविर में 260 रैयतों ने दिया आवेदन

राजस्व महाअभियान के तहत रविवार को लौढ़िया खुर्द पंचायत अंतर्गत शीतला स्थान, चचरा में विशेष शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

पंजवारा. राजस्व महाअभियान के तहत रविवार को लौढ़िया खुर्द पंचायत अंतर्गत शीतला स्थान, चचरा में विशेष शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का नेतृत्व राजस्व कर्मचारी पंकज कुमार ने किया. सुबह से ही ग्रामीण अपनी समस्याओं और कागजात लेकर शिविर स्थल पर जुटने लगे. शिविर में पंचायत क्षेत्र के विभिन्न मौजा से आये कुल 260 रैयतों ने आवेदन जमा किया. इनमें अधिकतर मामले नामांतरण, दाखिल-खारिज, नापी, बंटवारा, खाता सुधार तथा जमीन संबंधी अन्य विवादों से जुड़े रहे. आवेदन लेने के बाद कर्मियों ने रैयतों को आश्वस्त किया कि उनके मामलों का निबटारा तय समयसीमा के अंदर कर दिया जायेगा. शिविर के सफल संचालन में अंचल कर्मी त्रिपुरारी कुमार, अरुण कुमार सहित अन्य कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभायी. मौके पर मौजूद कर्मियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य हर रैयत को सरकारी सुविधा उनके द्वार तक पहुंचाना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOURAV KASHYAP

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन