कल तक साथ, आज पराये

Updated:
विज्ञापन

* भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया विश्वासघात दिवस।। संजीव सिंह ।। बांका : पिछले 17 साल का साथ, दु:ख-सुख में साथ चलनेवाले दोस्त के सुर बदल गये. कल तक एक-दूसरे के सलामत की दुआ मांगनेवाले दो दलों के नेताओं ने मंगलवार को एक-दूसरे के विरोध में जम कर नारेबाजी की. दलों में पार्टी के नेताओं के […]

विज्ञापन

* भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया विश्वासघात दिवस
।। संजीव सिंह ।।
बांका : पिछले 17 साल का साथ, दु:ख-सुख में साथ चलनेवाले दोस्त के सुर बदल गये. कल तक एक-दूसरे के सलामत की दुआ मांगनेवाले दो दलों के नेताओं ने मंगलवार को एक-दूसरे के विरोध में जम कर नारेबाजी की. दलों में पार्टी के नेताओं के चेहरे नहीं बदले थे. मगर उनके पैंतरे जरूर बदल गये थे. साथ मिल कर राग अलापने वाले साथी के तेवर तल्ख थे. अंदाज बदले हुए थे.

भाजपा की विश्वासघात दिवस पर बुलायी गयी बंदी को लेकर बांका में सियासत की राजनीति का पारा मंगलवार को गरम रहा. इसमें भाजपा व कल तक उनके सहयोगी रहे जदयू के कार्यकर्ताओं के मिजाज तल्ख रहे. सुबह से ही जिले में भाजपा के नेतागण वरीय नेताओं के संग मिल कर बंदी को असरदार बनाने के लिए सक्रिय रहे. बाजार भी सफलतापूर्वक बंद करा दिया गया. सड़कों पर उतर कर पार्टी कमल निशान व भगवा झंडा लहराते हुए नीतीश विरोधी नारे लगाते रहे.

चौंक चौराहों पर पुलिस की चौंकसी के बवजूद कार्यकर्ताओं ने आगजनी कर वाहनों के परिचालन को ठप कर दिया. इधर उनके गठबंधन को छोड़ कर बाहर आये जदयू कार्यकर्ता भी जगह-जगह बंदी को बेअसर करने में अपनी कोई कसर नहीं छोड़ रहे थे. जदयू कार्यकर्ता बाजार में सड़कों पर उतर कर वरीय नेताओं के साथ बंद दुकानों को खुलवाने का प्रयास करते देखे गये.

दुकान खुली रखने के नारे लगाते रहे. अमरपुर में तो भाजपा-जदयू कार्यकर्ता कुछ सवालों को लेकर आपस में नोंक झोंक और तकरार व जम कर बहस भी हुई. शहरवासी भी चर्चा करते देखे गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन