दीवार गिरने से बच्चे की मौत

Updated:
विज्ञापन

बाराहाट : दीवार गिरने से रविवार को एक तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. घटना के बाबत मृतक के पिता मो अनीश ने स्थानीय थाना में यूडी केस दर्ज कराया है. दर्ज प्राथमिकी में घटना का उल्लेख करते हुए सूचक ने अपने आवेदन में लिखा है कि बीबी अजमेरी अपने एक तीन वर्षीय बच्चे […]

विज्ञापन

बाराहाट : दीवार गिरने से रविवार को एक तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. घटना के बाबत मृतक के पिता मो अनीश ने स्थानीय थाना में यूडी केस दर्ज कराया है. दर्ज प्राथमिकी में घटना का उल्लेख करते हुए सूचक ने अपने आवेदन में लिखा है कि बीबी अजमेरी अपने एक तीन वर्षीय बच्चे के साथ घर आ रही थी.

इस दौरान मो शमशाद के घर की जजर्र हो चुकी दीवार उन दोनों के ऊपर गिर पड़ी, जिसमें दोनों मां बेटे गंभीर रुप से घायल हो गये. घटना के बाद इलाज के लिए दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट लाया गया, जहां चिकित्सकों ने आलम को मृत घोषित कर दिया. जबकि इस घटना में घायल अजमेरी का इलाज चल रहा है. पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए बाका भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन