पेड़ से गिरकर 16 वर्षीय छात्र की मौत, परिजनों में कोहराम

पेड़ से गिरकर 16 वर्षीय छात्र की मौत, परिजनों में कोहराम
अमरपुर. थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर ईटहरी गांव में आम के पेड़ से गिरकर 16 वर्षीय एक छात्र की मौत हो गयी है. जानकारी के अनुसार गांव के कमलेश्वरी यादव का 16 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार रविवार को अपने हम उम्र दोस्तों के साथ गांव के स्कूल समीप अवस्थित एक आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था. इसी क्रम में आकाश का पैर फिसल गया. और वह पेड़ से नीचे गिर गया. जिसके बाद परिजनों व ग्रामीणो की मदद से जख्मी युवक को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. रेफरल अस्पताल में चिकित्सा प्रभारी डा. राय बहादुर ने जख्मी युवक को देखते ही मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद मृतक की मां पार्वती देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. मृतक डुमरामा हाई स्कूल में 12वीं का छात्र था. जो तीन भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था. मृतक के पिता कमलेश्वरी यादव गुजरात के राजकोट में रहकर मजदुरी करता है. घटना की सूचना मिलते ही पंचायत के मुखिया सदानंद मंडल मृतक के आवास पर पहुंच कर शोक संलिप्त परिवार को सांत्वना दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










