पेड़ से टकरायी कार, एक ही परिवार के छह लोग घायल

बांका : बिहार के बांकाजिले में कटोरिया-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर तरपतिया मोड़ के निकट शनिवार को करीब शाम तीन बजे एक अनियंत्रित ओमनी कार पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, इस हादसे में रेलवे के रिटायर्ड इंजीनियर विद्याशंकर मिश्र (65 वर्ष) पिता स्व. कांता प्रसाद मिश्रा समेत परिवार के छह सदस्य बुरी तरह से जख्मी […]
बांका : बिहार के बांकाजिले में कटोरिया-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर तरपतिया मोड़ के निकट शनिवार को करीब शाम तीन बजे एक अनियंत्रित ओमनी कार पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, इस हादसे में रेलवे के रिटायर्ड इंजीनियर विद्याशंकर मिश्र (65 वर्ष) पिता स्व. कांता प्रसाद मिश्रा समेत परिवार के छह सदस्य बुरी तरह से जख्मी हो गये. वे सभी जमशेदपुर से अपने पैतृक गांव सगुनी थाना शंभुगंज जिला बांका जा रहे थे.
इस दुर्घटना में जख्मी विद्याशंकर मिश्रा का दाहिना पैर अनिता मिश्रा का बायां हाथ, नीरज कुमार का दाहिना पैर व बायां हाथ एवं इंदु मिश्रा का बायां हाथ टूट गया है. रेफरल अस्पताल में डा विनोद कुमार व डा रवींद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिये देवघर भेज दिया. घटना की सूचना पर कटोरिया थानाध्यक्ष राजेश कुमार, अवर निरीक्षक सर्वजीत शुक्ला, महेश कुमार झा दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










