नाबालिग चचेरा भाई ने पांच वर्षीय मासूम को बनाया हवस का शिकार, पीड़ित बच्ची की स्थिति गंभीर

बांका: बिहार के बांका में बाराहाट थाना क्षेत्र के गोड़धाबर पंचायत के एक गांव में पांच वर्षीया बच्ची के साथ रिश्ते के एक नाबालिग चचेरा भाई ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर रिश्ते को तार-तार कर दिया है. बच्ची सुबह में बगलगीर के एक घर में खेलने गयी थी. इसी दौरान आरोपित युवक ने […]
बांका: बिहार के बांका में बाराहाट थाना क्षेत्र के गोड़धाबर पंचायत के एक गांव में पांच वर्षीया बच्ची के साथ रिश्ते के एक नाबालिग चचेरा भाई ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर रिश्ते को तार-तार कर दिया है. बच्ची सुबह में बगलगीर के एक घर में खेलने गयी थी. इसी दौरान आरोपित युवक ने उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया. जब बच्ची के रोने-चिल्लाने लगी तो उनकी आवाज सुनकर परिजन दौड़कर उनके घर पहुंचे.
पीड़ित बच्ची ने आरोपित की पहचान कर मामले की जानकारी मां को दी. भीड़ का लाभ उठाते हुए आरोपित घर से फरार हो गया. हालांकि, बाद में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. बच्ची का निजी क्लिनिक में इलाज कराया गया. जहां उनकी हालत नाजुक बनी रही. घटना के दूसरे दिन मंगलवार को उसे इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल लाया गया. जहां से बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया.
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ डीसी श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की गहनता से जांच की. थानाध्यक्ष ने बताया है कि मामले को लेकर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आरोपित नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










