पीएम आवास योजना नहीं पकड़ रही रफ्तार, 50 फीसदी भी लक्ष्य पूर्ण नहीं

बांका : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों के लिए बनने वाले मकान की रफ्तार काफी सुस्त पड़ गयी है. आलम यह है कि लक्ष्य के विपरीत 50 फीसदी भी कार्य पूर्ण नहीं हुआ है. अलबत्ता, समय पर आवास निर्माण की रणनीति यहां दम तोड़ती नजर आती है. जानकारी के मुताबिक पीछले कई वित्तीय वर्ष […]
बांका : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों के लिए बनने वाले मकान की रफ्तार काफी सुस्त पड़ गयी है. आलम यह है कि लक्ष्य के विपरीत 50 फीसदी भी कार्य पूर्ण नहीं हुआ है. अलबत्ता, समय पर आवास निर्माण की रणनीति यहां दम तोड़ती नजर आती है.
जानकारी के मुताबिक पीछले कई वित्तीय वर्ष से लक्ष्य पूर्ण नहीं हुआ है. साथ ही प्रति वर्ष नये लक्ष्य भी भेजे जा रहे हैं. रिपोर्ट को देखें तो प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी व आवास सहायक की लापरवाही साफ दिखती है. हालांकि, बड़ी संख्या में ऐसे भी लाभुक हैं जो राशि लेकर घर नहीं बना रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार तीन वर्षों में 71 हजार 155 आवास निर्माण का लक्ष्य मिला है. जिसमें विभाग द्वारा 67263 आवास का निबंधन किया गया है. जबकि योजना के तहत तीन वर्षों में मात्र 23 हजार 512 आवास ही पूर्ण हो पाया है. ऐसे में यहां प्रधानमंत्री आवास का सही समय पर निर्माण होना प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










