बच्चों के अधिकारों से लोगों को कराया गया अवगत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Nov 2019 7:59 AM
कटोरिया : भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के चाइल्ड लाइन के बांका जिला में तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में चाइल्ड लाइन फ्रैंडशिप-वीक मनाया गया. कार्यक्रम के अंतिम दिन बुधवार को चाइल्ड लाइन के टीम मेंबर ने रेफरल अस्पताल व कटोरिया थाना परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. इस क्रम […]
कटोरिया : भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के चाइल्ड लाइन के बांका जिला में तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में चाइल्ड लाइन फ्रैंडशिप-वीक मनाया गया. कार्यक्रम के अंतिम दिन बुधवार को चाइल्ड लाइन के टीम मेंबर ने रेफरल अस्पताल व कटोरिया थाना परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया.
इस क्रम में टीम मेंबर सुलता कुमारी ने रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एसडी मंडल को एवं टीम मेंबर विजय कुमार ने थानाध्यक्ष राजेश कुमार की कलाई में फ्रैंडशिप-रीबन बांधी. चाइल्ड लाइन बांका के डायरेक्टर चिरंजीव कुमार सिंह व कोर्डिनेटर मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर फ्रैंडशिप-वीक के अंतिम दिन लोगों को बच्चों के अधिकार के बारे में विस्तृत जानकारियां दी गयी.
इस क्रम में बताया गया कि मुसीबत में घिरे किसी भी बच्चे को तुरंत राहत व सुविधा प्रदान कराने को लेकर चाइल्ड लाइन के हेल्पलाइन नंबर 1098 को डायल करें. हेल्पलाइन नंबर डायल करने के चंद मिनट बाद ही संबंधित बच्चों की मदद को टीम मौके पर पहुंच जाती है.
संयुक्त राष्ट्र संघ ने बच्चों को जीने का अधिकार, सुरक्षा का अधिकार, विकास का अधिकार व सहभागिता का अधिकार दिये हैं. अठारह वर्ष के क्रम उम्र के बच्चे व बच्चियों को उनके संरक्षण, इलाज, शिक्षण, प्रशिक्षण, विकास व पुनर्वास का अधिकार है. इस मौके पर चिकित्सक डॉ दीपक भगत, डॉ मुकेश कुमार, अवर निरीक्षक रंजीत कुमार रंजीत, थाना मैनेजर अजय वर्मा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










