इंटर परीक्षा के दूसरे दिन 13026 परीक्षार्थी हुए शामिल
Edited by SHUBHASH BAIDYA
Updated:
विज्ञापन
जिले के 33 केंद्रों पर मंगलवार को दूसरे दिन इंटर की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई है.
विज्ञापन
पांच फरवरी को भौतिकी शास्त्र, भूगोल व बिजनेस स्टडीज की होगी परीक्षा
बांका. जिले के 33 केंद्रों पर मंगलवार को दूसरे दिन इंटर की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई है. प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9.30 से 12.45 बजे तक एवं द्वितीय पाली दो बजे से 5.15 बजे तक आयोजित हुई. प्रथम में आइएससी व आइए के लिए गणित एवं द्वितीय पाली में आइए व वोकेशनल के लिए राजनीति शास्त्र व फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा ली गयी. प्रथम पाली में 5897 के विरुद्ध 5824 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जिसमें 73 अनुपस्थित रहे. वहीं द्वितीय पाली में 7350 के विरुद्ध 7202 उपस्थित हुए और 148 अनुपस्थित रहे. परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रतिनियुक्त सभी अधिकारी मुस्तैद दिखे. डीएम नवदीप शुक्ला व एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने प्रतिनियुक्त अधिकारियों को शांतिपूर्ण व कदाचार परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया है. परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर सघन जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया. सभी परीक्षार्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे जूता एवं मोजा पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करेंगे. परीक्षार्थी केवल चप्पल पहनकर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश करेंगे. साथ ही परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मोबाइल, ब्लूटूथ, पेजर, मैग्नेटिक वॉच, इलेक्ट्रॉनिक वॉच, स्मार्ट वॉच आदि लाना पूर्णतः वर्जित है. परीक्षा के निर्धारित समय 9 बजे के बाद पहुंचने वाले छात्र-छात्राओं को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं है. वहीं द्वितीय पाली में 1.30 बजे तक प्रवेश की अनुमति है, जिसका सख्ती से पालन किया जा रहा है. अब पांच फरवरी को प्रथम पाली में आइएससी के लिए फिजिक्स एवं द्वितीय पाली में आइए के लिए भूगोल व आइकॉम के लिए बिजनेस स्टडीज विषय की परीक्षा आयोजित होगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










