एटीएम बदलकर उचक्कों ने महिला के खाते से उड़ाये 74 हजार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

शंभुगंज : स्टेट बैंक शाखा शंभुगंज के एटीएम में चोर व उचक्कों का राज कायम हैं. लगातार हो रही एटीएम बदलकर पैसा उड़ाने की घटना के बाद न तो प्रशासन गंभीर है और न ही पुलिस प्रशासन ही इस गिरोह के लोगों को पकड़ पा रहे हैं. नतीजन आये दिन एटीएम से पैसा निकासी करने […]
विज्ञापन
शंभुगंज : स्टेट बैंक शाखा शंभुगंज के एटीएम में चोर व उचक्कों का राज कायम हैं. लगातार हो रही एटीएम बदलकर पैसा उड़ाने की घटना के बाद न तो प्रशासन गंभीर है और न ही पुलिस प्रशासन ही इस गिरोह के लोगों को पकड़ पा रहे हैं. नतीजन आये दिन एटीएम से पैसा निकासी करने आने वाला लोगों का किसी न किसी तरह एटीएम बदलने की घटना को अंजाम दिया जा रहा है.
प्रखंड क्षेत्र के जोगनी गांव के कुलशुन खातून पिता मो. शिराजउद्दीन ने भी गुरुवार को थाना पहुंचकर एटीएम बदलकर उचक्कों के द्वारा 74 हजार रुपये उड़ाने की लिखित शिकायत करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगायी है.
पीड़िता ने बताया कि दस जून को ही वो अपना एटीएम लेकर स्टेट बैंक शंभुगंज में पैसा निकासी करने पहुंची थी. जहां पैसा निकासी करने के बाद एक अनजान ने धक्का मारकर एटीएम गिरा दिया फिर एटीएम बदलकर उनके बचत खाता संख्या 35784379267 से 74 हजार रुपया की निकासी कर ली.
जब गुरुवार को फिर पैसा निकासी करने स्टेट बैंक शंभुगंज पहुंची तो देखा की पैसा नहीं निकल रहा है. जब जांच पड़ताल कराया गया तो उसके पास जो एटीएम था वो वीणा देवी के नाम से था. स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक सौरभ कुमार शौर्य ने बताया कि ग्राहकों की लापरवाही से उचक्का अपने मनसूबे में सफल हो रहे हैं. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










