नकदी, गाड़ी के कागजात छीनने का आरोप
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बांका/अमरपुर : बाराहाट थाना क्षेत्र के खड़िहारा गांव निवासी मो साबीर ने अमरपुर थाना में एक आवेदन देकर दौना गांव के मो शारीख उमर, मो लालू उमर पर गाड़ी का पीछा कर पास में रखे नगदी 22 हजार लूट लेने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि गत रात्रि मैं अपना पीकअप गाड़ी लेकर […]
विज्ञापन
बांका/अमरपुर : बाराहाट थाना क्षेत्र के खड़िहारा गांव निवासी मो साबीर ने अमरपुर थाना में एक आवेदन देकर दौना गांव के मो शारीख उमर, मो लालू उमर पर गाड़ी का पीछा कर पास में रखे नगदी 22 हजार लूट लेने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि गत रात्रि मैं अपना पीकअप गाड़ी लेकर सुलतानगंज से बांका खड़िहारा आ रहे थे.
इसी दौरान उक्त दोनों ने दौनामोड़ के समीप रोक कर पिस्टल की नोंक पर नगदी सहित गाड़ी का चाभी व कागजात को लेकर फरार हो गया. दोनों ने केस करने पर जान मारने की धमकी भी दी. अमरपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि आवेदन को लेकर प्राथिमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










