आसमान छूती डीजल की कीमत के सामने अनुदान पड़ा बौना

बांका : एक सप्ताह के अंदर डीजल की कीमत जिस तरह कमर-तोड़ बढ़ रही है, उसपर विभाग का अनुदान बौना साबित हो रहा है. जानकारी के मुताबिक बीते एक सप्ताह के दरम्यान प्रति दिन कुछ पैसे प्रति लीटर डीजल की कीमत में बढ़ोतरी देखी जा रही है. आलम, यह है कि डीजल व पेट्रोल की […]
बांका : एक सप्ताह के अंदर डीजल की कीमत जिस तरह कमर-तोड़ बढ़ रही है, उसपर विभाग का अनुदान बौना साबित हो रहा है. जानकारी के मुताबिक बीते एक सप्ताह के दरम्यान प्रति दिन कुछ पैसे प्रति लीटर डीजल की कीमत में बढ़ोतरी देखी जा रही है. आलम, यह है कि डीजल व पेट्रोल की कीमत में कुछ रुपये का ही फर्क रह गया है.
मौजूदा समय में डीजल की कीमत 75.99 रुपया यानी 76 रुपया हो गया है. यह मंगलवार शाम तक की दर है. जबकि सोमवार को डीजल की कीमत 75 रुपया 82 पैसा था. बीते नौ दिनों में 72 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. वहीं दूसरी ओर डीजल अनुदान के तहत महज 50 रुपया प्रति लीटर दी जा रही है. हालांकि अभी मौसम ठीक-ठाक रहने की वजह से खेत में पानी मिल रहा है. परंतु सितंबर आते-आते सिंचाई के लिए डीजल की जरूरत अधिकांश किसानों को पड़ सकती है. ऐसे समय में डीजल की बढ़ी कीमत परेशानी का सबब बन सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




