ePaper

बांका : पति-पत्नी के बीच शुरू हुई तू-तू, मैं-मैं की नोकझोंक से बढ़ा विवाद, दोनों ने खा लिया कीटनाशक

Updated at : 03 Jul 2018 10:43 AM (IST)
विज्ञापन
बांका : पति-पत्नी के बीच शुरू हुई तू-तू, मैं-मैं की नोकझोंक से बढ़ा विवाद, दोनों ने खा लिया कीटनाशक

कटोरिया : पति-पत्नी के बीच शुरू हुई तू-तू, मैं-मैं की नोकझोंक से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने मंगलवार को इहलीला समाप्त करने के लिए जहरीला पदार्थ खा लिया. दंपती को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक, बांका जिले के […]

विज्ञापन

कटोरिया : पति-पत्नी के बीच शुरू हुई तू-तू, मैं-मैं की नोकझोंक से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने मंगलवार को इहलीला समाप्त करने के लिए जहरीला पदार्थ खा लिया. दंपती को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया.

जानकारी के मुताबिक, बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र की कठौन पंचायत के दर्वेपट्टी गांव में पति-पत्नी के बीच शुरू हुई तू-तू, मैं-मैं की नोकझोंक से बढ़े घरेलू विवाद में दोनों ने कीटनाशक खा लिया. दर्वेपट्टी गांव निवासी 25 वर्षीय संतोष दर्वे और उसकी 23 वर्षीया पत्नी संगीता देवी को गंभीर हालत में रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बांका रेफर कर दिया गया. बांका में भी दंपती की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने मायागंज भागलपुर भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन