इंटक की बैठक में संगठन की मजबूती पर दिया बल

Published at :08 Jun 2018 4:46 AM (IST)
विज्ञापन
इंटक की बैठक में संगठन की मजबूती पर दिया बल

अमरपुर : प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार चतुर्वेदी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मजदूर संगठन (इंटक) की एक बैठक गुरुवार को आयोजित हुई. जिसमें प्रदेश इंटक के निर्देशानुसार प्रखंड इंटक मजदूर संगठन का पुनर्गठन सर्वसम्मति से किया गया. मौके पर प्रखंड इंटक संगठन की मजबूती प्रदान करने […]

विज्ञापन

अमरपुर : प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार चतुर्वेदी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मजदूर संगठन (इंटक) की एक बैठक गुरुवार को आयोजित हुई. जिसमें प्रदेश इंटक के निर्देशानुसार प्रखंड इंटक मजदूर संगठन का पुनर्गठन सर्वसम्मति से किया गया. मौके पर प्रखंड इंटक संगठन की मजबूती प्रदान करने के लिए मुरारी कुमार साह को अतिरिक्त प्रभार देते हुये उन्हें संयोजक का कमान सौंपा गया. पूर्व से कार्यरत अरविंद कुमार गुप्ता व राजेश घोषाल पूर्व की भांति संगठन का कार्य देखेंगे. बैठक में मौजूद मुख्य अतिथि इंटक के जिलाध्यक्ष विनय कापरी ने कहा बहुत जल्द श्रमिकों के हित में कार्य करने के लिए कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार चतुर्वेदी से मार्गदर्शन लेते हुए अमरपुर में नये अध्यक्ष का मनोनयन किया जायेगा.

वहीं मौजूद श्रमिकों ने अमरपुर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अशोक भगत के द्वारा श्रमिकों के हित के प्रति गंभीर नहीं रहने के कारण अपना क्षोभ प्रकट करते हुये कहा कि इनकी निष्क्रियता के कारण कामगर श्रमिक, खेतीहर मजदूर व असंगठित क्षेत्रों के मजदूरों को सरकारी लाभ नहीं मिल पा रहा है. इसके अलावा संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गयी.

बैठक को जिला कांग्रेस कमिटी के महामंत्री सुरेश प्रसाद यादव, इंटक के महिला जिलाध्यक्ष रेखा कुमारी सोरेन, अवकाश प्राप्त आरक्षी अधीक्षक सुबोद नारायण झा, बांका प्रखंड इंटक अध्यक्ष विरेंद्र कुमार साह, बाराहाट प्रखंड अध्यक्ष सह श्रम प्रतिनिधि शंभु सिंह, मुरारी कुमार साह आदि ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर राजकुमार पोद्दार, रविशंकर कुमार भगत, अरविंद गुप्ता, राजेश घोषाल, मो. शौकत, मो. फिरोज, संजय शर्मा, मो. अफरोज, प्रफुलचंद मंडल, जयकांत मंडल, अनिल शर्मा, शंकर शर्मा, निशांत कुमार, श्री दास आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन