मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने किया सड़क जाम

Published at :07 Jun 2018 4:49 AM (IST)
विज्ञापन
मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने किया सड़क जाम

बांका : बांका-ढाकामोड़ मुख्य मार्ग पर कृष्णाडीह गांव के समीप बुधवार की शाम गांव के एक खलासी की मौत के मामले में मुआवजे को लेकर परिजनों व स्थानीय लोगों के द्वारा सड़क जाम किया गया. जाम की सूचना मिलते ही सदर थाना के पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ स्थल पर पहुंचे और […]

विज्ञापन

बांका : बांका-ढाकामोड़ मुख्य मार्ग पर कृष्णाडीह गांव के समीप बुधवार की शाम गांव के एक खलासी की मौत के मामले में मुआवजे को लेकर परिजनों व स्थानीय लोगों के द्वारा सड़क जाम किया गया. जाम की सूचना मिलते ही सदर थाना के पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ स्थल पर पहुंचे और जाम में शामिल ग्रामीणों की आपबीती सुनी. ग्रामीणों का कहना था कि मंगलवार की शाम बौंसी-दुमका मुख्य मार्ग पर श्याम बाजार के समीप श्रीहरि सवारी बस के खलासी कृष्णाडीह गांव निवासी विष्णु कुमार यादव बस के उपर चढ़कर बस पर लदे समानो को बारिश से बचाने के लिए तिरपाल बांध रहा था. इसी दौरान तिरपाल की रस्सी टुट गया और वह चलती बस से बीच सड़क पर गिर गया. जिससे उनकी मौत इलाज के दौरान हो गयी. मौके पर पुलिस पदाधिकारी ने मृतक परिजन को अविलंब सरकारी मुआवजे दिलाने का अवश्वासन दिया. जिसके बाद जाम टुटा और मार्ग पर आवागन शुरू हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन