पहली बारिश में खुल गयी ड्रेनेज सिस्टम की पोल

Published at :05 Jun 2018 7:01 AM (IST)
विज्ञापन
पहली बारिश में खुल गयी ड्रेनेज सिस्टम की पोल

बांका : सोमवार की दोपहर बाद मूसलाधार बारिश से मानसून के प्रवेश का संकेत मिल गया है. घंटों हुई बारिश से किसान खुश दिखे. लेकिन शहर में हुई इस बारिश ने यहां के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोलकर रख दी है. शहर में बारिश के कारण विजयनगर चौक, शास्त्री चौक, जेल के पीछे, मुख्य बाजार […]

विज्ञापन

बांका : सोमवार की दोपहर बाद मूसलाधार बारिश से मानसून के प्रवेश का संकेत मिल गया है. घंटों हुई बारिश से किसान खुश दिखे. लेकिन शहर में हुई इस बारिश ने यहां के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोलकर रख दी है. शहर में बारिश के कारण विजयनगर चौक, शास्त्री चौक, जेल के पीछे, मुख्य बाजार क्षेत्र व न्यू सब्जी मंडी आदि की स्थिति जलजमाव की वजह से बहुत खराब हो गयी है. इसके अलावे अन्य जगहों पर भी पानी का जल जमाव देखा गया. ऐसे में लोगों को अपने मुहल्ला से बाहर निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

यह पानी देर रात तक इस में घूमता रहा जिसमें लोग पैदल व वाहन लेकर निकल रहे थे. आम जागों जहां लोगों को गर्मी से छोड़ी राहत जरूर मिली लेकिन आज की बारिश ने शहर में जल निकासी प्रबंधन की पोल खोल कर रख दी है. बारिश का पानी जगह-जगह जमा होकर तालाब बन गये हैं. सड़कों पर पानी बह रहा है. हाल के महीनों में डूडा से शहर में बनाये गये तमाम नालों की असलियत भी खुलकर सामने आ गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन