बांका के सरकारी विभागों में भी जेम पोर्टल से खरीदारी

बांका : अब बांका के सरकारी महकमा अपने अधीनस्थ कार्यालय व संस्थान में उपयोग होने वाली वस्तुओं की खरीद ऑनलाइन करेगा. भारत सरकार ने इसके लिए गवर्नमेंट इ-मार्केट प्लेस (जेम) पोर्टल लांच किया है. वित्त विभाग ने सभी विभागीय अधिकारी को नयी व्यवस्था से जुड़ने का निर्देश दिया है. जेम पोर्टल से किसी भी समय […]
बांका : अब बांका के सरकारी महकमा अपने अधीनस्थ कार्यालय व संस्थान में उपयोग होने वाली वस्तुओं की खरीद ऑनलाइन करेगा. भारत सरकार ने इसके लिए गवर्नमेंट इ-मार्केट प्लेस (जेम) पोर्टल लांच किया है. वित्त विभाग ने सभी विभागीय अधिकारी को नयी व्यवस्था से जुड़ने का निर्देश दिया है. जेम पोर्टल से किसी भी समय 50 हजार की कीमत की वस्तुएं ऑन-लाइन डिमांड भेजी जा सकती है.
ऑनलाइन खरीद की इंट्री होने के दस दिन के अंदर गंतव्य स्थान पर सामग्री पहुंच जायेगी. इस व्यवस्था से टेंडर व अन्य जटिल प्रक्रियाओं से विभाग को निजात मिल जायेगा. सामग्री गुणवत्तापूर्ण व सही दर पर मिलने की संभावना भी बनी रहेगी. सभी विभाग को जेम पोर्टल पर पंजीयन सुनिश्चित करने की बात कही गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




