अभी दो दिन और चलेगा शीतलहर

Published at :11 Jan 2018 5:46 AM (IST)
विज्ञापन
अभी दो दिन और चलेगा शीतलहर

बांका : मंगलवार की रात से लेकर बुधवार को दिन भर चली पछुआ हवाओं ने बांका के मौसम में सर्द घोल दिया है. बीते 24 घंटे के अंदर दिन के तापमान में करीब ढाई डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी है. हालांकि रात के तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखने को मिली. भारतीय मौसम […]

विज्ञापन

बांका : मंगलवार की रात से लेकर बुधवार को दिन भर चली पछुआ हवाओं ने बांका के मौसम में सर्द घोल दिया है. बीते 24 घंटे के अंदर दिन के तापमान में करीब ढाई डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी है. हालांकि रात के तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखने को मिली. भारतीय मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार और शुक्रवार को शीतलहर चलेगा. इस दौरान दिन-रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयेगी. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि घर से बाहर निकलते वक्त ठंड से निपटने का इंतजाम कर लें. लगातार ठंड के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है.

2.4 डिग्री सेल्सियस गिरा दिन का तापमान, पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी : मंगलवार की तरह बुधवार को दोपहर बाद सूरज निकला. लेकिन पछुआ हवाओं के आगे सूरज की चमकी फीकी पड़ी, जिससे दिन में भी लोगों को सूईंया चुभाती हवाओं का सामना करना पड़ा. तापमान की बात करें तो बीते 24 घंटे में बुधवार को अधिकतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस लुढ़क कर 14.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया. जबकि 1.8 डिग्री सेल्सियस चढ़कर न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. जो कि सामान्य तापमान की तुलना में अधिकतम-न्यूनतम तापमान क्रमश: आठ व सात डिग्री सेल्सियस नीचे रहा. आर्द्रता 99 प्रतिशत रहा तो दिन भर ढाई किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से दक्षिण-पश्चिम हवाएं बही. यहीं कारण रहा कि दिन ढलते ही कनकनी का कहर और बढ़ गया. इस दौरान गर्म कपड़े पहने लोग भी ठिठुरते-सिकुड़ते दिखे.
अगले पांच दिनों का संभावित अधिकतम-न्यूनतम तापमान
11 जनवरी 15.0 5.0 काेहरा, शीतलहर
12 जनवरी 16.0 5.0 काेहरा, शीतलहर
13 जनवरी 17.0 5.0 कोहरा-धुंध, दोपहर बाद दिन साफ
14 जनवरी 19.0 6.0 कोहरा-धुंध, दोपहर बाद दिन साफ
15 जनवरी 22.0 7.0 कोहरा व धुंध
(* उक्त पूर्वानुमान भारतीय मौसम विभाग के अनुसार जताया गया है.)
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन