स्टेट जांच टीम ने कटोरिया व चांदन का किया दौरा

Published at :10 Jan 2018 4:38 AM (IST)
विज्ञापन
स्टेट जांच टीम ने कटोरिया व चांदन का किया दौरा

मनरेगा व पीएम आवास योजना की देखी गुणवत्ता कटोरिया/चांदन : ग्रामीण विकास विभाग के राज्यस्तरीय गुणवत्ता क्वालिटी मॉनिटर दीनदयाल तिवारी के नेतृत्व में स्टेट टीम ने मंगलवार को कटोरिया व चांदन प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायतों का दौरा किया. इस क्रम में टीम ने मनरेगा व प्रधानमंत्री आवास योजना की कई स्कीमों की स्थल जांच […]

विज्ञापन

मनरेगा व पीएम आवास योजना की देखी गुणवत्ता

कटोरिया/चांदन : ग्रामीण विकास विभाग के राज्यस्तरीय गुणवत्ता क्वालिटी मॉनिटर दीनदयाल तिवारी के नेतृत्व में स्टेट टीम ने मंगलवार को कटोरिया व चांदन प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायतों का दौरा किया. इस क्रम में टीम ने मनरेगा व प्रधानमंत्री आवास योजना की कई स्कीमों की स्थल जांच की. साथ ही योजनाओं की गुणवत्ता, मजदूरों को मिल रहे काम, हो रहे भुगतान आदि की भी जांच की. कटोरिया प्रखंड में जांच टीम ने घोरमारा व कटोरिया पंचायत में मनरेगा के तहत पीसीसी सड़क निर्माण व कूप निर्माण की कई योजनाओं की जांच की. जबकि चांदन प्रखंड के बिरनियां पंचायत के कदरसा में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं पहाड़पुर में मनरेगा के तहत बने तालाब की योजना को देखा.
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मकान की जांच टीम ने काफी सराहना की. इस क्रम में टीम के नेतृत्वकर्ता श्री तिवारी ने आवास में बने शौचालय, मिल रही किश्त आदि की जांच की. मनरेगा योजना में मजदूरों को मिल रहे भुगतान, पीसीसी सड़क की चौड़ाई व मोटाई के साथ-साथ उसकी गुणवत्ता भी देखा. पहाड़पुर गांव में बन रहे तालाब के कार्य से संबंधित अभिलेख व जॉबकार्ड नहीं दिखाये जाने पर पीआरएस को कड़ी फटकार भी मिली. इस मौके पर चांदन बीडीओ श्याम कुमार, मनरेगा के जेइ, पीटीए, आवास सहायक मनीष कुमार, पंकज कुमार, विभाष कुमार, महेश विद्यार्थी आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन