भवनहीन सरकारी स्कूल को पास के विद्यालय में किया जायेगा मर्ज

Published at :15 Dec 2017 4:44 AM (IST)
विज्ञापन
भवनहीन सरकारी स्कूल को पास के विद्यालय में किया जायेगा मर्ज

सुविधाविहीन विद्यालय को एक किलोमीटर के दायरे में किया जाना है मर्ज बांका : भवनहीन व सुविधाविहीन विद्यालय को पास के सरकारी विद्यालय में मर्ज किया जायेगा. राज्य से इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश आ चुका है. साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी को समुचित कार्रवाई करने की भी बात कही गयी है. निर्देश के आलोक […]

विज्ञापन

सुविधाविहीन विद्यालय को एक किलोमीटर के दायरे में किया जाना है मर्ज

बांका : भवनहीन व सुविधाविहीन विद्यालय को पास के सरकारी विद्यालय में मर्ज किया जायेगा. राज्य से इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश आ चुका है. साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी को समुचित कार्रवाई करने की भी बात कही गयी है. निर्देश के आलोक में सभी प्रखंड में भवनहीन प्राथमिक व मध्य विद्यालय को चिह्नित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. अबतक 52 ऐसे विद्यालय को चिह्नित किया है गया, जो भवनहीन है. जल्द ही रिपोर्ट प्रतिवेदित कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जायेगी.
इसके अलावा भी कई ऐसे विद्यालय हैं, जो पुरी तरह जर्जर व असुविधा से घिरी हुयी है. ऐसे विद्यालय को भी दूसरे सरकारी विद्यालय में शिफ्ट करने की कवायद शुरू कर दी गयी है. जानकारी के मुताबिक भवनहीन व जर्जर विद्यालय को एक किलोमीटर परिक्षेत्र में अवस्थित सरकारी विद्यालय में मर्ज या शिफ्ट करने की बात कही गयी है. मर्ज करने के बाद संबंधित विद्यालय का अस्तित्व पूरी तरह समाप्त हो जायेगा.
ज्ञात हो कि जिले में कई दर्जन विद्यालय ऐसे भी हैं, जिसके लिए जमीन उपलब्ध नहीं है. नतीजन, पेड़ के नीचे, सामुदायिक भवन व निजी मकान में विद्यालय संचालन हो रहा है. विभाग ने इसपर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए ऐसे किसी भी स्थान पर विद्यालय संचालन पर रोक लगादी है.
भवनहीन व जर्जर विद्यालय को एक किलोमीटर के अंदर अवस्थित सरकारी विद्यालय में शिफ्ट करने से संबंधित दिशा-निर्देश प्राप्त हुआ है. सभी बीइओ को निर्देश के आलोक में कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है.
अनिल कुमार शर्मा, डीइओ
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन