ग्राम कचहरी भवन के लिए अब एक हजार मिलेगा किराया

बांका : भवनहीन ग्राम कचहरी के लिए अच्छी खबर है. सूबे की सरकार ने ग्राम कचहरी संचालन के लिए मजबूत कदम उठाया है. जिस ग्राम कचहरी को अपना भवन नहीं है, वे किराये पर भवन लेकर अपनी कार्यवाही सुचारु रूप से चला सकते हैं. इसके लिए विभाग प्रति माह एक हजार रुपये किराया मद में […]
बांका : भवनहीन ग्राम कचहरी के लिए अच्छी खबर है. सूबे की सरकार ने ग्राम कचहरी संचालन के लिए मजबूत कदम उठाया है. जिस ग्राम कचहरी को अपना भवन नहीं है, वे किराये पर भवन लेकर अपनी कार्यवाही सुचारु रूप से चला सकते हैं. इसके लिए विभाग प्रति माह एक हजार रुपये किराया मद में भुगतान करेगी. जानकारी के मुताबिक जिले को पांच लाख 28 हजार की राशि स्वीकृत कर दी है. यह राशि 44 ग्राम कचहरी के लिए है. स्वीकृत राशि पूरे एक वर्ष के लिए है.
दरअसल, पंचायत क्षेत्र अधिनियम के अधीन सौंपे गये न्यायिक कृत्यों के निर्वहन के लिए ग्राम कचहरी की स्थापना पंचायत मुख्यालय की गयी थी. बावजूद अब तक शत-प्रतिशत संख्या में ग्राम कचहरी भवन का निर्माण पूर्ण नहीं हो सका है. नतीजतन, ग्राम कचहरी का सही रूप से संचालन आज भी लंबित है. सूबे की सरकार ने भवनहीन ग्राम कचहरी के संचालन के लिए एक हजार की राशि देने का निर्णय लिया है. पहले किराया मद में पांच सौ रुपये प्रति माह राशि देने का प्रावधान था. परंतु महंगाई को देखते हुए राशि में वृद्धि कर एक हजार रुपये कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




