एक-दूसरे पर टाल रहे जिम्मेदारी, परेशान हो रहे शहरवासी

बांका : शहर के शिवाजी चौक स्थित काली मंदिर के समीप बीच सड़क पर बह रहे नाले के पानी से स्थानीय दुकानदार व आम लोगों को प्रतिदिन काफी परेशानी हो रही है. ज्ञात हो कि उक्त स्थल पर सालोंभर नाला का दूषित पानी बीच सड़क पर बहता है. जिससे उक्त मार्ग से गुजरने वाले लोगों […]
बांका : शहर के शिवाजी चौक स्थित काली मंदिर के समीप बीच सड़क पर बह रहे नाले के पानी से स्थानीय दुकानदार व आम लोगों को प्रतिदिन काफी परेशानी हो रही है. ज्ञात हो कि उक्त स्थल पर सालोंभर नाला का दूषित पानी बीच सड़क पर बहता है. जिससे उक्त मार्ग से गुजरने वाले लोगों को घोर कठिनाई का सामना करना पड़ता है. स्थानीय दुकानदारों ने इसको लेकर लिखित आवेदन नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को दी. साथ ही उन्हें बीच सड़क से बह रहे दूषित पानी से निजात दिलाने की भी गुहार लगायी. लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी इस दिशा में नगर परिषद के पदाधिकारी उदासीन बने हुए है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




