लाठी-पत्थर से मारकर भतीजे का तोड़ दिया पैर

Published at :10 Dec 2017 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
लाठी-पत्थर से मारकर भतीजे का तोड़ दिया पैर

कटोरिया : कटोरिया थाना अंतर्गत मालबथान गांव में अरहर की फसल चर रहे मवेशी को भगाना एक भतीजा को महंगा पड़ गया. उसके चाचा ने लाठी व पत्थर से मार कर उसका बायां पैर ही तोड़ दिया. जख्मी मुंशी कुमार बेसरा (35 वर्ष) पिता बाबूलाल बेसरा ग्राम मालबथान का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में कराया […]

विज्ञापन

कटोरिया : कटोरिया थाना अंतर्गत मालबथान गांव में अरहर की फसल चर रहे मवेशी को भगाना एक भतीजा को महंगा पड़ गया. उसके चाचा ने लाठी व पत्थर से मार कर उसका बायां पैर ही तोड़ दिया. जख्मी मुंशी कुमार बेसरा (35 वर्ष) पिता बाबूलाल बेसरा ग्राम मालबथान का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में कराया गया. चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिये देवघर रेफर कर दिया है. घटना के संबंध में जख्मी मुंशी बेसरा ने अपने गोतिया के चाचा मुनिलाल बेसरा, चाची झमनी मुर्मू, अरूण बेसरा व चंदर बेसरा के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जख्मी युवक ने बताया कि वह धान की फसल काट कर घर लौट रहा था.

तभी देखा कि उसके अरहर खेत में गोतिया का मवेशी घुसा हुआ है. मवेशी भगा कर गोतिया के चाचा को जब इसकी जानकारी दी, तो वह उल्टे गाली-गलौज करने लगा. मना करने पर लाठी व पत्थर से मार कर जख्मी कर दिया. लाठी के प्रहार से उसका बायां पैर का घुटना तोड़ दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन