अतिरिक्त एसी बोगी ले रवाना हुई इंटरसिटी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Nov 2017 6:23 AM (IST)
विज्ञापन

इंटरसिटी में अतिरिक्त एसी बोगी लगने से भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष राजस्व मंत्री रामनारायण मंडल को दी गयी बधाई बांका : बांका-राजेंद्रनगर इंटरसिटी में अतिरिक्त एक एसी बोगी जुड़ने से भाजपा कार्यकर्ताओं सहित शहरवासी में हर्ष है. बुधवार को पहली बार बांका से अतिरिक्त एसी बोगी के साथ इंटरसिटी ने राजेंद्र नगर के लिए रवाना […]
विज्ञापन
इंटरसिटी में अतिरिक्त एसी बोगी लगने से भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष
राजस्व मंत्री रामनारायण मंडल को दी गयी बधाई
बांका : बांका-राजेंद्रनगर इंटरसिटी में अतिरिक्त एक एसी बोगी जुड़ने से भाजपा कार्यकर्ताओं सहित शहरवासी में हर्ष है. बुधवार को पहली बार बांका से अतिरिक्त एसी बोगी के साथ इंटरसिटी ने राजेंद्र नगर के लिए रवाना हुई. भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल की पहल पर बधाई दी. कार्यकर्ताओं ने कहा कि मंत्री के अथक प्रयास से इंटरसिटी में अतिरिक्त एसी बोगी जोड़ी गयी है. जल्द ही मंत्री के लगातार पहल से बांका से नयी ट्रेन सेवा शुरू हो जायेगी. इसके लिए मंत्री लगातार प्रयासरत हैं. भाजपा नेता ने कहा कि अक्सर दूसरों की पहल को खुद की बताने की गजब सी रस्साकसी दिख रही है.
कहा कि एनडीए की सरकार में सभी क्षेत्र के तरह ही रेलवे का भी विस्तार वृहत रूप से किया जा रहा है. मंत्री को बधाई देने वालो में भाजपा नेता अजय कुमार दास, उगेंद्र मंडल, केदार सिंह, पंकज कुमार घोष, सत्यनारायण पंजियारा, प्रमोद मंडल, राजेश सिंह, उज्जवल सिन्हा, विकास मंडल, अरुण कामती, अमर कुमार मिश्रा, मुकेश सिन्हा, सुनील चटर्जी, चंद्रशेखर सिंह, भवेश यादव, संजय झा, अंबर मुखर्जी, सुबोध झा, दिवाकर सिंह, रवि सिंह, जयशंकर सिंह, महेश गुप्ता, उमेश मंउल, शिवनंदन अंबष्ट, कुंदनी देवी, चंद्र किशोर पंडित, मीरा देवी, विष्णु चक्रवर्ती, नंदकिशोर सिंह, बबलू मंडल, मानिक रंजन, हीरालाल मंडल, बमशंकर साह, अविनाश सिंह, पूरन मंडल, निरोज झा, अमरकांत जयसवाल, ललित सिंह, शंकर चौधरी, रघुनाथ चौधरी, कमल किशोर यादव, महेश्वरी यादव, रघुनंदन यादव, चंद्रभानू, सच्चिदानंद शर्मा, श्रीकांत रजक, प्रभाश केसरी, ओंकार भारती सहित अन्य शामिल हैं.
रामनारायण मंडल, मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार
बांका-राजेंद्र इंटरसीटी में नयी एसी बोगी जुड़ने से यात्री को काफी राहत मिलेगी. जल्द ही नयी ट्रेन सेवा शुरु करने के लिए लगातार प्रयास जारी है. संबंधित मंत्री को पूर्व में भी निवेदन पत्र दिया था. साथ ही लगातार इस संदर्भ में विभाग से वार्तालाप की जा रही है.
रामनारायण मंडल, मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




