तीन प्रेमी युगलों ने रचायी शादी

Published at :15 Nov 2017 5:18 AM (IST)
विज्ञापन
तीन प्रेमी युगलों ने रचायी शादी

चांदन : एक ओर जहां गुलाबी ठंड से मौसम काफी खुशनुमा बना हुआ है. वहीं दूसरी ओर कई युवक व युवतियों पर प्यार का बुखार चढ़ा हुआ है. चांदन क्षेत्र में पुलिस व परिजनों से ओझल होकर तीन प्रेमी युगलों ने अलग-अलग जगहों पर शादी कर साथ-साथ जीने-मरने की कसमें खायी. एक साथ तीन-तीन लव-मैरेज […]

विज्ञापन

चांदन : एक ओर जहां गुलाबी ठंड से मौसम काफी खुशनुमा बना हुआ है. वहीं दूसरी ओर कई युवक व युवतियों पर प्यार का बुखार चढ़ा हुआ है. चांदन क्षेत्र में पुलिस व परिजनों से ओझल होकर तीन प्रेमी युगलों ने अलग-अलग जगहों पर शादी कर साथ-साथ जीने-मरने की कसमें खायी. एक साथ तीन-तीन लव-मैरेज के मामलों की चर्चा चांदन के हर चौक-चौराहों पर होती रही.

कटोरिया थाना क्षेत्र के इनारावरण गांव निवासी भगवान मोदी की नतनी सुमन कुमारी व विवेकानंद मंडल के पुत्र रवि मंडल पहले घर से भागे. फिर देवघर में बाबा बैद्यनाथ को साक्षी मान कर शादी कर ली. सुमन कुमारी झारखंड के सरावां थाना क्षेत्र के बैजुकुरा गांव की रहनेवाली हैं. जो नानी घर इनारावरण में रह कर पढ़ाई करती थी.

सुमन के परिजनों ने सरावां थाना में अपहरण की प्राथमिकी भी दर्ज करायी है. सरावां पुलिस छानबीन करने कटोरिया व इनारावरण भी पहुंच चुकी है. वहीं गौरीपुर पंचायत के हड़खार गांव निवासी पंकज राउत चेन्नई में रहता है. फेसबुक व व्हाट्सप के माध्यम से झारखंड के चतरा जिला के बभनै गांव की अंजू कुमारी से प्यार हुआ. पहली बार दोनों छठपूजा के बाद मिले.
फिर हड़खार स्थित शिवमंदिर में शादी भी कर ली. जबकि चांदन बाजार के वार्ड नंबर पांच के संजय पोद्दार की पुत्री चांदनी कुमारी जीविका में काम करती है. उसे यूको बैंक के एकाउंटेंट शुभम कुमार से बैंक आने-जाने के दौरान प्यार हुआ. दोनों ने बासुकीनाथ मंदिर में शादी कर ली है. शादी करने वाले नवदंपती दहेज-प्रथा उन्मूलन अभियान को समर्थन देने की भी बात कह रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन