ePaper

बिहार : बांका में किसान की हत्या मामले में 4 को उम्रकैद

Updated at : 14 Nov 2017 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : बांका में किसान की हत्या मामले में 4 को उम्रकैद

बांका : बिहार के बांका जिला की एक अदालत ने एक किसान की 2009 में हुई हत्या के मामले में आज चार अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. त्वरित न्यायालय के अपर जिला सत्र न्यायाधीश केके महथा ने चानन थाना अंतर्गत झिंगाझाल गांव निवासी विनोद मंडल की हत्या के मामले में इसी गांव […]

विज्ञापन

बांका : बिहार के बांका जिला की एक अदालत ने एक किसान की 2009 में हुई हत्या के मामले में आज चार अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. त्वरित न्यायालय के अपर जिला सत्र न्यायाधीश केके महथा ने चानन थाना अंतर्गत झिंगाझाल गांव निवासी विनोद मंडल की हत्या के मामले में इसी गांव के भुखन मंडल, चतुरानन मंडल, गुनप्रकाश मंडल एवं जयकिशोर मंडल को आज उम्रकैद की सजा सुनायी.

इन आरोपियों पर 9 जून 2009 को खेत में पटवन को लेकर विनोद मंडल की कुल्हाड़ी से मार मारकर हत्या कर देने का आरोप है. इस मामले में मृतक के पिता भोलानाथ मंडल ने इन चारों आरोपियों के खिलाफ चानन थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन