हाथी के उत्पात से दहशत में ग्रामीण

Published at :28 Oct 2017 5:15 AM (IST)
विज्ञापन
हाथी के उत्पात से दहशत में ग्रामीण

बाराहाट : क्षेत्र के हरिहर चौधरी उच्च विद्यालय के समीप खेतों में शुक्रवार की सुबह हाथी के तांडव से ग्रामीणों में दहशत कायम हो गया. हाथी ने धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है. जिसके बाद ग्रामीण एकजुट हुए और हाथी को भगाने का प्रयास किया. लेकिन ग्रामीणों के प्रयास पर पानी फिर गया. […]

विज्ञापन

बाराहाट : क्षेत्र के हरिहर चौधरी उच्च विद्यालय के समीप खेतों में शुक्रवार की सुबह हाथी के तांडव से ग्रामीणों में दहशत कायम हो गया. हाथी ने धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है. जिसके बाद ग्रामीण एकजुट हुए और हाथी को भगाने का प्रयास किया. लेकिन ग्रामीणों के प्रयास पर पानी फिर गया. जिसके बाद इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को हुई. सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंची और हाथी के बारे में जानकारी ली. बाद में पता चला कि शनिवार को बौंसी में आयोजित शोभायात्रा में शामिल होने के लिए हाथी को लाया गया है. जो बौंसी में ही रूका था. रात में अचानक हाथी वहां से बाहर निकल गया व बाराहाट पहुंच गया. इसकी जानकारी हाथी के रखवाले को होने के बाद वह अपने हाथी को ले गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन