सीताराम विवाह महोत्सव में साधु-संतों का होगा समागम

Published at :28 Oct 2017 5:15 AM (IST)
विज्ञापन
सीताराम विवाह महोत्सव में साधु-संतों का होगा समागम

बौंसी : आगामी 15 नवंबर से होने वाले सीताराम विवाह महोत्सव की तैयारी को लेकर शनिवार को भोले बाबा आश्रम परिसर में एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में मुख्य रूप से 15 नवंबर को मंदार परिक्रमा व मंदार महाआरती के अलावा जगतगुरु शंकराचार्य द्वारा मंदार की तराई स्थित कामधेनु मंदिर में महा स्नान पर […]

विज्ञापन

बौंसी : आगामी 15 नवंबर से होने वाले सीताराम विवाह महोत्सव की तैयारी को लेकर शनिवार को भोले बाबा आश्रम परिसर में एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में मुख्य रूप से 15 नवंबर को मंदार परिक्रमा व मंदार महाआरती के अलावा जगतगुरु शंकराचार्य द्वारा मंदार की तराई स्थित कामधेनु मंदिर में महा स्नान पर चर्चा की गयी.

जिसमें बताया गया कि वृहद पैमाने पर दही, दूध, घी, शक्कर इत्यादि से कामधेनु का स्नान कराया जायेगा. इसके अलावा कथावाचक प्रेमभूषण जी महाराज राजस्थान के खरदा से आने वाले ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज के अलावा अन्य साधु-संतों के रहने खाने व ठहरने की समुचित व्यवस्था की जा रही है. 16 नवंबर को निकलने वाली शोभायात्रा व भगवान श्रीराम के बारात यात्रा की भी विस्तृत चर्चा की गयी. बैठक में बताया गया कि 11 सजे हुए वाहनों पर गुरुधाम से बारात निकाली जायेगी, जो झपनियां के रास्ते मधुसूदन मंदिर होते हुए गांधी चौक

, मारवाड़ी गली, पाठक टोला के बाद डैम रोड, दुमका रोड होते हुए वापस भोले बाबा आश्रम पथ के बाद मेला मैदान में बने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगी. बताया गया कि मेला मैदान में बड़ा ही भव्य मंच व 5000 लोगों के बैठने के लिए आकर्षक पंडाल का निर्माण कराया जायेगा. बारात में आकर्षक लाईटिंग के अलावा बैंड पार्टी की व्यवस्था की गयी है. समिति सदस्यों के बीच उनके कार्यों का बंटवारा भी किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता बभनगामा पंचायत के पूर्व मुखिया सह आयोजन समिति के अध्यक्ष अश्वनी कुमार ने किया. इस मौके पर मुख्य रूप से सिया दीदी, शंकर प्रसाद सिंह, अनिरुद्ध यादव, सुधीर पांडेय, आनंद मोहन सिंह, अरुण सिंह, जय सिंह, राजा राम अग्रवाल, सुवंश ठाकुर, विक्की मिश्रा, देवाशीष पांडेय, अशोक सिंह, निप्पू झा, छोटू दास सहित अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन