जवानों की शहादत को किया याद

Published at :22 Oct 2017 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
जवानों की शहादत को किया याद

बांका : पुलिस कप्तान चंदन कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में शनिवार को न्यू पुलिस लाइन में पुलिस संस्मरण दिवस मनाया गया. इस दौरान मौजूद पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों ने देश की सीमा पर वीरगति को प्राप्त हुए जवानों को श्रद्धांजली देते हुए उनके द्वारा स्थापित आदर्शो से प्रेरणा लेते हुए शौर्यपूर्ण सेवा भाव से कर्त्तव्य […]

विज्ञापन

बांका : पुलिस कप्तान चंदन कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में शनिवार को न्यू पुलिस लाइन में पुलिस संस्मरण दिवस मनाया गया. इस दौरान मौजूद पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों ने देश की सीमा पर वीरगति को प्राप्त हुए जवानों को श्रद्धांजली देते हुए उनके द्वारा स्थापित आदर्शो से प्रेरणा लेते हुए शौर्यपूर्ण सेवा भाव से कर्त्तव्य निर्वहन की प्रतिज्ञा ली.

मौके पर जवानों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतक शहीद की आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा पुलिस जवानों ने उल्टा शस्त्र से सलामी भी दी. एसपी ने पुलिस जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल कायम रखना हम सभी का कर्तव्य है. उन्होंने आगे कहा कि 21 अक्टूबर 1959 में भारत-चीन सीमा पर लद्दाख की बर्फिली उंचाई के बीच हॉट स्प्रिंग नामक स्थल पर केंद्रीय रिर्जव पुलिस बल की एक छोटी टुकड़ी पर चीनी आक्रमणकारियों ने अचानक हमला बोल दिया. जिसमें देश की सीमा की रक्षा पर तैनात 11 बहादुर जवानों ने अंतिम सांस तक लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी.

इसको लेकर 1961 के पुलिस महानिरीक्षकों के महासम्मेलन में इस दिन को पुलिस संस्मरण दिवस मनाने का निर्णय लिया. एसपी ने कहा कि पिछले वर्ष देश में 370 पुलिसकर्मियों ने कर्त्तव्य की बलिवेदी पर अपने प्राणों की आहुति दी है. बिहार के करीब 12 हजार बहादुर साथी वीरगति प्राप्त हुए हैं. देश की रक्षा के लिए सैकड़ों वीर जवानों के बलिदानों को लेकर पूरे देशवासी उनके बलिदान के समक्ष नस्तमस्तक है तथा हम सभी इनके ऋणी हैं. इस अवसर पर एएसपी अभियान विमलेशचंद्र झा, एसडीपीओ एसके दास, मुख्यालय डीएसपी दुधेश्वरनाथ पांडेय, मेजर सह सारजेंट मेजर कमल किस्कू, सारजेंट गौरव कुमार, रक्षित अवर निरीक्षक प्रथम गोपाल पाठक, सैफ जेसीओ महेश्वर प्रसाद सिंह, जिला बल के सिपाही व सैप जवान आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन