गबन का आरोपित पैक्स अध्यक्ष गिरफ्तार

Published at :22 Oct 2017 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
गबन का आरोपित पैक्स अध्यक्ष गिरफ्तार

4 लाख 74 हजार रुपये सरकारी राशि का गबन करने का है आरोप कटोरिया : धान अधिप्राप्ति के लिये प्राप्त राशि का गबन करने के आरोपी मोथाबाड़ी पैक्स अध्यक्ष दिलीप यादव पिता बालदेव यादव ग्राम असनातरी को गिरफ्तार कर लिया गया है. एसपी चंदन कुशवाहा के निर्देश पर चलाये गये समकालीन अभियान के तहत कटोरिया […]

विज्ञापन

4 लाख 74 हजार रुपये सरकारी राशि का गबन करने का है आरोप

कटोरिया : धान अधिप्राप्ति के लिये प्राप्त राशि का गबन करने के आरोपी मोथाबाड़ी पैक्स अध्यक्ष दिलीप यादव पिता बालदेव यादव ग्राम असनातरी को गिरफ्तार कर लिया गया है. एसपी चंदन कुशवाहा के निर्देश पर चलाये गये समकालीन अभियान के तहत कटोरिया पुलिस टीम ने गबन के फरार आरोपी मोथाबाड़ी पैक्स अध्यक्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
छापेमारी अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार कर रहे थे. जिसमें सभी पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे. प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी प्रमोद कुमार झा ने गत 11 अगस्त को मोथाबाड़ी पैक्स अध्यक्ष दिलीप यादव के विरूद्ध कांड संख्या 136/17 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जिसमें 4 लाख 74 हजार रूपये सरकारी राशि का गबन करने का आरोप लगाया गया है. गबन की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पैक्स अध्यक्ष द्वारा सरकारी एकाउंट में एक लाख 59 हजार रुपये जमा भी किया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन