मंदार के विकास में प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों की मांग का असर

Published at :18 Oct 2017 12:52 PM (IST)
विज्ञापन
मंदार के विकास में प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों की मांग का असर

बांका : वैसे तो मंदार के विकास को लेकर लंबे दिनों से जिले के कई जनप्रतिनिधियों के द्वारा आवाज उठायी जा रही थी, लेकिन हाल के दिनों में सूबे के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल ने मंदार के विकास को लेकर बड़ी पहल की थी. इसको लेकर गत दिनों मंदार में मंत्री के […]

विज्ञापन
बांका : वैसे तो मंदार के विकास को लेकर लंबे दिनों से जिले के कई जनप्रतिनिधियों के द्वारा आवाज उठायी जा रही थी, लेकिन हाल के दिनों में सूबे के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल ने मंदार के विकास को लेकर बड़ी पहल की थी.
इसको लेकर गत दिनों मंदार में मंत्री के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम, विभाग के अधीक्षण अभियंता स्तर की एक बड़ी बैठक आयोजित हुई थी. जिसमें मंदार के विकास के लिए डीपीआर तैयार कर केंद्र सरकार को भेजी गयी थी. जिसके बाद केंद्र सरकार ने मंदार के विकास के लिए हरी झंडी देते हुए राज्य पर्यटन विभाग को निर्माण कार्य के लिए स्वीकृति दे दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन