मिट्टी की दीवार गिरने से एक महिला की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Oct 2017 12:02 PM (IST)
विज्ञापन

शंभुगंज : प्रखंड क्षेत्र के कुंथा गांव में रविवार की सुबह मिट्टी की दीवार गिरने से दबकर तारा देवी पति अशोक यादव की मौत हो गयी. प्रखंड क्षेत्र के कामतपुर पंचायत के कुन्था गांव निवासी अशोक यादव का मिट्टी का घर वर्षों पुराना था और जर्जर हो गया था. लेकिन, गरीबी के कारण घर बना […]
विज्ञापन
शंभुगंज : प्रखंड क्षेत्र के कुंथा गांव में रविवार की सुबह मिट्टी की दीवार गिरने से दबकर तारा देवी पति अशोक यादव की मौत हो गयी. प्रखंड क्षेत्र के कामतपुर पंचायत के कुन्था गांव निवासी अशोक यादव का मिट्टी का घर वर्षों पुराना था और जर्जर हो गया था.
लेकिन, गरीबी के कारण घर बना पाना उसके लिये संभव नहीं था. इसके कारण वे अपने मिट्टी के जर्जर घर में ही रहकर जीवन गुजर-बसर कर रहा था. रविवार की सुबह तारा देवी गोहाल से गोबर साफ कर रही थी. इसी दौरान अचानक मिट्टी की दीवार उसके ऊपर गिर गयी. इस दौरान परिजनों की शोर पर ग्रामीणों ने गिरी दीवार की मिट्टी हटाकर तारा देवी को बाहर निकाला. लेकिन, तब तक उसकी मौत हो गयी थी. इस घटना में अशोक यादव का दो पुत्र भी मामूली रूप से जख्मी हो गये. मृतक को तीन पुत्र व एक पुत्री है. जख्मी का इलाज ग्रामीण चिकित्सक ने किया.
इधर घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष रंधीर कुमार सिंह ने मृतक की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया. घटना को लेकर मृतका के पति अशोक यादव के लिखित आवेदन पर थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है. वहीं पंचायत के मुखिया विशाखा देवी ने मृतका के परिजनों को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत दाह संस्कार के लिए राशि प्रदान की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




