दो हाइवा मोरम के साथ चालक गिरफ्तार

Published at :15 Oct 2017 11:43 AM (IST)
विज्ञापन
दो हाइवा मोरम के साथ चालक गिरफ्तार

बांका : सदर थाना क्षेत्र के शुक्रवार की रात शंकरपुर-जलमड़ैय पक्की सड़क पर पुलिस ने अवैध रुप से मोरम लोड दो हाइवा को जब्त कर लिया. दोनों हाइवा चालक को भी मौके पर गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी गयी. गिरफ्तार चालक में नचिकेता झा व टुन्नू पासवान शामिल हैं. जानकारी के मुताबक एसपी […]

विज्ञापन
बांका : सदर थाना क्षेत्र के शुक्रवार की रात शंकरपुर-जलमड़ैय पक्की सड़क पर पुलिस ने अवैध रुप से मोरम लोड दो हाइवा को जब्त कर लिया. दोनों हाइवा चालक को भी मौके पर गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी गयी. गिरफ्तार चालक में नचिकेता झा व टुन्नू पासवान शामिल हैं.
जानकारी के मुताबक एसपी चंदन कुशवाहा को गुप्त सूचना मिली की ग्राम देवकल स्थित मोरम पहाड़ से अवैध रूप से मोरम की चोरी की जा रही है. एसपी ने अविलंब थानाध्यक्ष राकेश रंजन सिंह को घटनास्थल पर पहुंच कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. एसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष ने भाग रहे हाइवा को रोक कर कार्रवाई की. एसपी ने कहा कि अवैध खनन को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा. उन्होंने आम लोगों से भी अवैध खनन की सूचना देने की अपील की है. सूचना देने वाले व्यक्तियों का नाम गुप्त रखा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन