अब 150 रुपये में मिलेगा मूल जमीन का नक्शा

Published at :11 Oct 2017 4:42 AM (IST)
विज्ञापन
अब 150 रुपये में मिलेगा मूल जमीन का नक्शा

बांका : राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल मंगलवार को बांका पहुंच रहे हैं. वे सर्वप्रथम प्लाटर मशीन का शुभारंभ करेंगे. मंत्री के साथ विभाग के सचिव सहित सभी वरीय अधिकारी भी साथ मौजूद रहेंगे. मंत्री सभी विभागीय अधिकारी व जिलाधिकारी के साथ समाहरणालय सभागार में आवश्यक बैठक भी करेंगे. बैठक में मुख्य रूप […]

विज्ञापन

बांका : राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल मंगलवार को बांका पहुंच रहे हैं. वे सर्वप्रथम प्लाटर मशीन का शुभारंभ करेंगे. मंत्री के साथ विभाग के सचिव सहित सभी वरीय अधिकारी भी साथ मौजूद रहेंगे. मंत्री सभी विभागीय अधिकारी व जिलाधिकारी के साथ समाहरणालय सभागार में आवश्यक बैठक भी करेंगे. बैठक में मुख्य रूप से प्लाटर मशीन व भूमि विवाद निबटारे से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिया जायेगा. वहीं दूसरी ओर मंत्री ने मंगलवार को हुई लगातार बारिश की अपडेट भी लेते रहे.

डीएम से इस संदर्भ में आवश्यक बातचीत की. वहीं मंत्री ने सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता से भी तटबंध की सुरक्षा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. ज्ञात हो कि प्लाटर मशीन बांका अंचल में स्थापित की जायेगी. जहां आवेदकों को 150 से रुपये में जमीन का नक्शा प्राप्त होगा. सूबे में पहला प्लाटर मशीन की स्थापना बांका में ही हो रही है. मंत्री सड़क मार्ग से पहुंच रहे हैं. इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन