वज्रपात से चार लोगों की मौत, परिजनों में कोहराम

Published at :15 Sep 2017 5:41 AM (IST)
विज्ञापन
वज्रपात से चार लोगों की मौत, परिजनों में कोहराम

बौंसी/धोरैया : जिले में गुरुवार को बौंसी व धोरैया थाना क्षेत्र के चार अलग-अलग जगहों पर हुई वज्रपात की घटना में चार लोगों की मौत हो गयी. जबकि, इस घटना में एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. दोपहर बाद बौंसी व धोरैया थाना क्षेत्र में हल्की बूंदाबूंदी के बीच वज्रपात की घटना […]

विज्ञापन

बौंसी/धोरैया : जिले में गुरुवार को बौंसी व धोरैया थाना क्षेत्र के चार अलग-अलग जगहों पर हुई वज्रपात की घटना में चार लोगों की मौत हो गयी. जबकि, इस घटना में एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. दोपहर बाद बौंसी व धोरैया थाना क्षेत्र में हल्की बूंदाबूंदी के बीच वज्रपात की घटना घटी. इस घटना में बौंसी थाना क्षेत्र के बेना मोहनपुर व कुशमाहा गांव में दो लोगों की मौत हो गयी. वहीं धोरैया थाना क्षेत्र में भी हुई वज्रपात की घटना से तेतरिया व आमजोरा गांव में एक युवती सहित दो लोगों की मौत हो गयी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बौंसी थाना क्षेत्र के बेना मोहनपुर निवासी मो इरसाद (45) साइकिल पर घूम -घूम कर कपड़ा बेचने का कार्य करता था. कपड़ा लेकर वह घर से कुछ ही दूर पर पहुंचा था. इसी दौरान बूंदाबांदी आरंभ हो गयी. बारिश होता देख वह के गांव समीप एक स्थल के पास रुक गया. इसी बीच तेज आवाज के साथ वज्रपात की घटना घटी और इसकी चपेट में आने उसकी मौत हो गयी.
वहीं दूसरी घटना कुशमाहा गांव के हरिजन टोला की है. बताया जा रहा है कि स्व भूदेव का पुत्र संजय हरिजन (30) अपने घर के बाहर बैठा था. इसी बीच वज्रपात की घटना घटी,
जिसके चपेट में वह युवक आ गया. वज्रपात से उसका शरीर झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद दोनों ही परिवारों में मातम पसरा हुआ है. मृतक परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. वज्रपात के शिकार दोनों परिवार बेहद ही गरीब परिवार से जुड़ा हुआ है. दोनों के घर में छोटे- छोटे बच्चे हैं. परिजनों को अब इनके परवरिश चिंता है.
बीडीओ सह प्रभारी सीओ अमर कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही दोनों ही गांवों में मुआयना के लिए अंचल कर्मी को भेजा गया है. सरकार की ओर मिलनेवाली सभी सुविधा दोनों मृतक परिजनों को दी जायेगी. उधर धोरैया थाना क्षेत्र में भी हुई वज्रपात की घटना में जयपुर पंचायत के तेतरिया गांव निवासी मो मजरूल की पुत्री तरन्नुम (15) की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी, जबकि उसके भाई अल्फाज (13) गंभीर रूप से जख्मी हो गया. आनन-फानन में परिजनों ने दोनों को स्वास्थ्य केंद्र धोरैया लाया, जहां चिकित्सक ने तरन्नुम को मृत घोषित कर दिया. वहीं उसके भाई अल्फाज का चिकित्सक ने इलाज किया और खतरे से बाहर बताया है. वहीं दूसरी घटना भेलाय पंचायत के आमजोरा गांव में घटी. यहां भी वज्रपात की चपेट में आने से योगेंद्र चौहान (45) की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. बताया जा रहा है कि योगेंद्र नहर से अपने खेत में पानी कर रहा था. इसी दौरान अचानक हुई वज्रपात की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी. दोनों मृतक परिजनों के घर मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. घटना की सूचना मिलते ही बीडीओ गुरुदेव गुप्ता ने मृतक परिजनों को हरसंभव सहायता देने की बात कही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन