एक युवक भी जख्मी बौंसी व धोरैया थाना क्षेत्र की घटना लाठी से पीट कर युवक की हत्या

Published at :15 Sep 2017 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
एक युवक भी जख्मी बौंसी व धोरैया थाना क्षेत्र की घटना लाठी से पीट कर युवक की हत्या

बेलहर : नक्सल प्रभावित फुलहर गांव निवासी गोविंद यादव (30) की लाठी डंडा से पीट-पीट कर हत्या कर कर दी गयी और गुरुवार की देर शाम शव को फुलहरा नदी के किनारे में फेंक दिया गया. गोविंद यादव दोपहर तीन बजे से ही घर से बाहर था. देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन […]

विज्ञापन

बेलहर : नक्सल प्रभावित फुलहर गांव निवासी गोविंद यादव (30) की लाठी डंडा से पीट-पीट कर हत्या कर कर दी गयी और गुरुवार की देर शाम शव को फुलहरा नदी के किनारे में फेंक दिया गया. गोविंद यादव दोपहर तीन बजे से ही घर से बाहर था. देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन खोजबीन करने लगे.

इस क्रम में नदी के किनारे उसकी लाश परिजनों को मिली. शव पर लाठी से पीटने के कई निशान मौजूद थे. इससे पूरे गांव में दहशत का माहौल है. परिजन पुराने विवाद को लेकर गोविंद यादव की हत्या किये जाने की बात कह रहे हैं. गोविंद यादव कलकत्ता में रहकर मजदूरी करता था. कुछ दिन पूर्व ही गांव आया था. पुलिस को मामले की जानकारी दी गयी है. खबर लिखे जाने तक पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंच पायी थी.

तौसीफ को गया में शरण दिलाने वाला शिक्षक सरवर खान भी गिरफ्तार
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन