अब प्रत्येक अंचल में बनेगा लैंड बैंक

बांका : निर्माण कार्य में जमीन संबंधित समस्या अब खत्म कर हो जायेगी. डीएम कुंदन कुमार ने इसके लिए विशेष रणनीति तैयार की है. जिले में एक लैंड बैंक बनाया जायेगा. जिसमें सभी गैरमजरूआ जमीन की सूची शामिल रहेगी. निर्माण व किसी सरकारी प्रोजेक्ट की घोषणा होते ही उपयुक्त जमीन को लैंड बैंक के माध्यम […]
बांका : निर्माण कार्य में जमीन संबंधित समस्या अब खत्म कर हो जायेगी. डीएम कुंदन कुमार ने इसके लिए विशेष रणनीति तैयार की है. जिले में एक लैंड बैंक बनाया जायेगा. जिसमें सभी गैरमजरूआ जमीन की सूची शामिल रहेगी. निर्माण व किसी सरकारी प्रोजेक्ट की घोषणा होते ही उपयुक्त जमीन को लैंड बैंक के माध्यम से ही खोज लिया जायेगा. डीएम ने लैंड बैंक निर्माण के लिए सभी अंचलाधिकारी को अपने-अपने अंचल क्षेत्र में गैरमजरूआ जमीन की सूची तैयार करने का निर्देश दिया है.
सूची में जमीन का खाता खसरा, चौहद्दी व जमीन संबंधित पूरा डिटेल एक जगह जमा किया जायेगा. डीएम ने अंचल स्तर पर लैंड बैंक तैयार कर इसकी सूची जल्द समर्पित करने की बात कही है. इसके बाद जिला-लेवल पर एक लैंड बैंक का निर्माण किया जायेगा, ताकि जमीन अधिग्रहण संबंधित सूचना मिलते ही जमीन की उपलब्धता शीघ्र सुनिश्चित कर ली जाये. जिलाधिकारी के मुताबिक लैंड बैंक से यह पता चल जायेगा कि किस अंचल में कितनी सरकारी भूमि उपलब्ध हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




