दो दिनों के अंदर 164 वारंटी गिरफ्तार

Published at :13 Sep 2017 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
दो दिनों के अंदर 164 वारंटी गिरफ्तार

बांका : एसपी चंदन कुशवाहा के निर्देश पर जिलेभर में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया. इस दौरान 164 वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी विभिन्न थाना क्षेत्र में की गयी. पुलिस के इस कार्रवाई से असामाजिक तत्व में हड़कंप मचा हुआ है. ज्ञात हो कि एसपी ने बांका की कमान संभालते ही फरार […]

विज्ञापन

बांका : एसपी चंदन कुशवाहा के निर्देश पर जिलेभर में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया. इस दौरान 164 वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी विभिन्न थाना क्षेत्र में की गयी. पुलिस के इस कार्रवाई से असामाजिक तत्व में हड़कंप मचा हुआ है. ज्ञात हो कि एसपी ने बांका की कमान संभालते ही फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को कड़ा निर्देश दिया था. विगत महीने समय-समय पर चलाए गए अभियान के दरम्यान करीब 329 अपराधियों को पकड़ कर जेल भेजा गया था.

एसपी ने बताया कि वांछित अपराधी की तलाश पुलिस को हर समय रहेगी. क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की हनक में कमी नहीं आयेगी. किसी भी सूरत में अपराधियों को बख्शा नहीं जायेगा. जानकारी के मुताबिक एसपी के कड़े रुख की वजह से लंबे समय से सुस्त पुलिस पदाधिकारी एकाएक सक्रिय हो गए हैं. अगर रफ्तार यही रही तो आने वाले समय में फरार अभियुक्तों की संख्या काफी कम होने की संभावना है. वहीं गिरफ्तारी में सुस्ती दिखाने वाले नौ पुलिस पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण पूछा गया है. जबकि कोर्ट का आदेश नही मानने के आरोप में एक पुलिस पदाधिकारी निलंबित कर दिया गया है.

थानावार फरार अभियुक्तों की संख्या
थाना अपराधी
बांका 20
रजौन 18
शंभूगंज 09
फुल्लीडुमर 07
बाराहाट 06
बौंसी 08
बेलहर 11
धोरैया 15
अमरपुर 13
कटोरिया 05
पंजवारा 19
धनकुंड 08
जयपुर 06
सूईया 06
चांदन 08
आनंदपुर 05
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन