अल्बेंडाजोल टैबलेट खाने से बच्चे बीमार

Published at :12 Sep 2017 9:33 AM (IST)
विज्ञापन
अल्बेंडाजोल टैबलेट खाने से बच्चे बीमार

बांका : अल्बेंडाजोल खाने से सेंट जोसेफ विद्यालय के करीब पांच दर्जन बच्चे सोमवार को बीमार पड़ गये. करीब 30 बच्चों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. चिकित्सक के मुताबिक सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं. राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस के अवसर पर संत जोसेफ विद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. […]

विज्ञापन
बांका : अल्बेंडाजोल खाने से सेंट जोसेफ विद्यालय के करीब पांच दर्जन बच्चे सोमवार को बीमार पड़ गये. करीब 30 बच्चों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. चिकित्सक के मुताबिक सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं.
राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस के अवसर पर संत जोसेफ विद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. डीएम कुंदन कुमार ने इसका शुभारंभ किया था. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से बच्चों को कृमिनाशक अल्बेंडाजोल खिलाया गया. दवाई खाने के कुछ देर बाद ही छात्र-छात्राओं में पेट दर्द, उलटी व बेहोशी व चक्कर आना प्रारंभ हो गया. एक-एक कर करीब 60 से अधिक बच्चे इसकी चपेट में आ गये. पूर्व से ही विद्यालय में मौजूद मेडिकल टीम ने बच्चों का इलाज शुरू कर दिया. परंतु 30 बच्चे की हालत बेहद नाजुक हो गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन