कटोरिया थानाध्यक्ष सहित छह पुलिस अधिकारी इधर से उधर

Published at :12 Sep 2017 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
कटोरिया थानाध्यक्ष सहित छह पुलिस अधिकारी इधर से उधर

बांका : एसपी चंदन कुमार कुशवाहा ने विधि व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए छह पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर कर दिया. कटोरिया में मौजूदा थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार भारती को बाराहाट की कमान सौंपी गयी है. इसी प्रकार पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार व रामप्रवेश राम को बाराहाट ओपी पदस्थापित किया गया. पु.अ.निरीक्षक श्रीनारायण पाण्डेय […]

विज्ञापन

बांका : एसपी चंदन कुमार कुशवाहा ने विधि व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए छह पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर कर दिया. कटोरिया में मौजूदा थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार भारती को बाराहाट की कमान सौंपी गयी है. इसी प्रकार पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार व रामप्रवेश राम को बाराहाट ओपी पदस्थापित किया गया. पु.अ.निरीक्षक श्रीनारायण पाण्डेय को फुल्लीडुमर, यशोदा कुमारी को पंजवारा थाना व सहाय अवर निरीक्षक कारु दास को फुल्लीडुमर ओपी भेजा गया.

ज्ञात हो कि बाराहाट थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान को शराबी को छोड़ने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. एसपी ने कानून व्यवस्था को मजबूती से लागू करने के उद्देश्य से इन पदाधिकारियों को विभिन्न थाना में पदस्थापित किया है. साथ ही यह निर्देश भी दिया गया है कि कानून के दायरे में रहकर क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी है. अगर दायित्व निर्वहन में किसी प्रकार की कोताही बरती गयी तो एसपी सुसंगत कार्रवाई कर सकते हैं.

बाराहाट थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार भारती अबतक कटोरिया थाना की कमान संभाल रहे थे. प्रवेश की गिनती चुनिंदा पुलिस पदाधिकारियों होता है. इन्होंने कई ऑपरेशन को सफल बनाने में प्रमुख भूमिका निभायी है. बड़ी-बड़ी घटनाओं के उद्भेन के लिए गठित टीम में एक नाम प्रवेश कुमार भारती का जरूर आता है. ज्ञात हो कि प्रवेश कुमार भारती पूर्व में भी बाराहाट में बतौर थानाध्यक्ष कार्यरत रह चुके हैं. वहीं दूसरी ओर मंगलवार देर शाम तक कटोरिया के नये थानाध्यक्ष की पदस्थापना हो जाने की उम्मीद है.

कहते हैं एसपी
एसपी चंदन कुशवाहा ने कहा कि अपराध नियंत्रण व विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए छह पुलिस पदाधिकारियों को नयी जिम्मेदारी दी गयी है. विश्वास है कि सभी क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनाये रखने में शत प्रतिशत योगदान देंगे. लापरवाह पुलिस पदाधिकारियों को कतई बख्शा नहीं जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन