बैंक लूटकांड का उद्भेदन, छह अपराधी गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Sep 2017 5:16 AM (IST)
विज्ञापन

बांका : कटोरिया एसबीआइ लूटकांड का उद्भेदन कर लिया गया है. उद्भेदन में जुटी पुलिस की विशेष टीम ने लूटकांड में शामिल छह अपराधियों को नकदी व हथियार के साथ गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है. गिरफ्तार अपराधियों में भैरोगंज निवासी मनोज दास, जमुई झाझा के मोनू वर्णवाल, चांदन के निजबुल अंसारी उर्फ […]
विज्ञापन
बांका : कटोरिया एसबीआइ लूटकांड का उद्भेदन कर लिया गया है. उद्भेदन में जुटी पुलिस की विशेष टीम ने लूटकांड में शामिल छह अपराधियों को नकदी व हथियार के साथ गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है. गिरफ्तार अपराधियों में भैरोगंज निवासी मनोज दास, जमुई झाझा के मोनू वर्णवाल, चांदन के निजबुल अंसारी उर्फ टाइगर, कटोरिया सौरी के मुकेश यादव, तुलसीवरण के लालू यादव व भैरोगंज निवासी संतोष कुमार वर्णवाल शामिल है.
पुलिस ने अपराधियों के पास से लूट की रकम में से 26300 नगदी, तीन देशी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस, चार मोबाइल व लूटकांड में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है. एसपी चंदन कुशवाहा ने लूटकांड का उद्भेदन करते हुए बताया कि कांड में शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिए गठित विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उस समय अपराधियों को गिरफ्तार किया, जब अपराधी जमुई के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के चिमनी ईंट भठ्ठा के मालिक के घर डकैती की योजना बना रहा था.
बैंक लूटकांड में दस अपराधी के संलिप्त थे. मास्टरमाइंड सुनील दास गिरोह ने रेकी कर लूटकांड को अंजाम दिया था. मास्टरमाइंड व शेष बचे अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. एसपी ने बताया कि चार सितंबर को देवघर में बैंक से 55 लाख की लूटकांड में मास्टरमाइंड सुनील दास शामिल था. ज्ञात हो कि अपराधियों ने दिनदहाड़े कटोरिया एसबीआइ शाखा से पांच लाख 30 हजार नकदी राशि लूट ली थी.
मास्टरमाइंड व अन्य संलिप्त अपराधी को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी
अपराधी जमुई के चंद्रमंडी में ईंट भठ्ठा मालिक को लूटने की बना रहे थे योजना, उसी समय हुई गिरफ्तारी
एसपी के मुताबिक लूटकांड के पुलिस त्वरित गति से संलिप्त अपराधियों की तलाश शुरु कर दी थी. छापेमारी के दौरान ही लूटकांड में इस्तेमाल पाइसन प्रो बाइक चांदन-जसीडीह बार्डर पर पड़ा मिला. छानबीन के दौरान यह बाइक अभियुक्त मोनू वर्णवाल का निकला. पुलिस ने सबसे पहले मोनू को गिरफ्त में लिया. मोनू की निशानदेही पर अन्य अपराधियों तक पुलिस की हाथ पहुंची.
संतोष वर्णवाल की दुकान पर बनी थी लूट की योजना : एसबीआइ लूटकांड की पटकथा आंनदपुर भैरोगंज निवासी संतोष वर्णवाल के दुकान पर बनी थी. कांड को शातिराना ढंग से पूरा करने के लिए मुकेश यादव व लालू यादव ने मास्टर माइंड सुनील दास को देवघर से कटोरिया लाया. बैंक लूटकांड के दौरान यह दोनों बैंक के बाहर निगरानी का जिम्मा संभाल रहा था. लूटकांड में मुख्य साजिशकर्ता सुनील दास, राजू दास, सागर राम व योगी यादव फरार चल रहे हैं, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




