दो पिस्टल व नौ कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार

Published at :07 Sep 2017 3:55 AM (IST)
विज्ञापन
दो पिस्टल व नौ कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार

बाराहाट (बांका) : थाना क्षेत्र के पड़घड़ी गांव के समीप बुधवार को पुलिस ने डकैती एवं लूटकांड के तीन अभियुक्त को हथियार के साथ धर दबोचा. जानकारी के अनुसार पड़घड़ी गांव के समीप कुछ अपराधी सड़क किनारे खड़े थे, जो पुलिस की गश्ती वाहन को देखते ही भागने लगे. जिसे देख पुलिस को शक हुआ […]

विज्ञापन

बाराहाट (बांका) : थाना क्षेत्र के पड़घड़ी गांव के समीप बुधवार को पुलिस ने डकैती एवं लूटकांड के तीन अभियुक्त को हथियार के साथ धर दबोचा. जानकारी के अनुसार पड़घड़ी गांव के समीप कुछ अपराधी सड़क किनारे खड़े थे, जो पुलिस की गश्ती वाहन को देखते ही भागने लगे. जिसे देख पुलिस को शक हुआ और पुलिस ने अपराधियों का पीछा किया.

इस दौरान कुल पांच अपराधियों में से तीन को पुलिस ने धर दबोचा. जिनके पास से पुलिस को 9 एमएम बोर के दो पिस्टल एवं 9 एमएम के 6 जिंदा कारतूस के साथ उनका बाइक भी बरामद किया है. गिरफ्तार तीनों अपराधियों की पहचान बाराहाट थाना क्षेत्र के पड़घड़ी गांव के भूषण शाह, काजीगढ़ गांव के दिनेश मंडल एवं बांका थाना क्षेत्र के मणियारपुर गांव निवासी भोला दास के रूप में हुई है. पुलिस का गिरफ्तार तीनों अभियुक्त से पूछताछ जारी है.

पुलिस ने बताया है कि गिरफ्तार पेशेवर अपराधी भूषण साह के घर की तलाशी लेने के बाद उनके घर से 10 पाउच देशी शराब जब्त किया गया है. जिस आरोप में भूषण साह के पिता सच्चिदानंद साह एवं भाई संजीव कुमार साह को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है. बाराहाट पुलिस के द्वारा उनके घर को सील करने की कार्रवाई की जा रही है.रफ्तारी बाराहाट, पंजवारा एवं बौंसी पुलिस द्वारा की गयी है.

गिरफ्तार भूषण साह के घर में तलाशी के दौरान मिली 10 पाउच देसी शराब
तीनों गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ जारी है. गिरफ्तार सभी अभियुक्त पेशेवर अपराधी है. जिसके गिरोह में कई और सदस्य है. गिरफ्तार भूषण साह के घर से तलाशी के दौरान पुलिस को 10 पाउच देशी शराब बरामद हुआ है. जिसके आरोप में भूषण साह एवं भाई को गिरफ्तार किया गया है. फिलवक्त पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों के अापराधिक इतिहास को खंगाल रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन