खाद की बिक्री के लिए बांका को 247 पीओएस

बांका : उर्वरक बिक्री के लिए जिला को 247 पीओएस (पाइंटस आफ सेल) मशीन आवंटित कर दिया गया है. भारत सरकार ने पीओएस उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी टीसीएल कंपनी को दी है. कंपनी ने 299 में तत्काल 247 पीओएस मशीन उपलब्ध करा दी है. शेष यंत्र दूसरे चरण में प्राप्त होगी. पीओएस की उपलब्धता के […]
बांका : उर्वरक बिक्री के लिए जिला को 247 पीओएस (पाइंटस आफ सेल) मशीन आवंटित कर दिया गया है. भारत सरकार ने पीओएस उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी टीसीएल कंपनी को दी है. कंपनी ने 299 में तत्काल 247 पीओएस मशीन उपलब्ध करा दी है. शेष यंत्र दूसरे चरण में प्राप्त होगी. पीओएस की उपलब्धता के साथ अब निबंधित उर्वरक विक्रेताओं के बीच प्रखंवार के हिसाब से इसका वितरण किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक चार सितंबर से वितरण का कार्य शुरु होगा,
जो नौ सिंतंबर तक चलेगा. पीओएस मशीन की उपलब्धता सुनिश्चित होने के बाद अब किसी प्रकार के खाद की बिक्री आधार लिंक व मशीन के माध्यम से ही होगी. पीओएस से उर्वरक का पूरा-हिसाब अपडेट रहेगा. साथ ही खाद की कालाबारी में भी रोक संभव होगा. ज्ञात हो कि एक जून से ही पीओएस मशीन के तहत खाद की बिक्री होनी थी, परंतु यंत्र की उपलब्धता नहीं होने की सूरत में जैसे-तैसे खाद की बिक्री की जा रही थी. इस पर डीएओ ने संज्ञान लेते हुए संबंधित कंपनी से कई बार यंत्र की मांग की. जिसके बाद जिले में यंत्र का आवंटन कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




