लाइनर की भूमिका में था राजमिस्त्री

Published at :30 Aug 2017 5:53 AM (IST)
विज्ञापन
लाइनर की भूमिका में था राजमिस्त्री

बांका : गौरीपुर निवासी हरिकिशोर चौधरी के यहां कार्यरत राजमिस्त्री सह चुटिया निवासी संजय पंडित डकैत गिरोह से मिला हुआ था. पुलिस के समक्ष उसने सारी बात को कबूलते हुए घटना की एक-एक जानकारी दी. जानकारी के मुताबिक राजमिस्त्री लाइनर की भूमिका में था. उसी ने अपराधियों को बताया था की शनिवार को मालिक पैसा […]

विज्ञापन

बांका : गौरीपुर निवासी हरिकिशोर चौधरी के यहां कार्यरत राजमिस्त्री सह चुटिया निवासी संजय पंडित डकैत गिरोह से मिला हुआ था. पुलिस के समक्ष उसने सारी बात को कबूलते हुए घटना की एक-एक जानकारी दी. जानकारी के मुताबिक राजमिस्त्री लाइनर की भूमिका में था. उसी ने अपराधियों को बताया था की शनिवार को मालिक पैसा लेकर आने वाला है.

साथ ही उसने डकैतों को कहा था कि उसे सबसे पहले गिरफ्त में लेकर दरवाजा खोलने के लिए मजबूर किया जाए. ठीक उसी प्लान के तहत अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया.

अन्य अभियुक्तों की शीघ्र होगी गिरफ्तारी : एसपी
गौरीपुर डकैती कांड का उद्भेदन कर लिया गया है. कांड में संलिप्त तीन आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है. आरोपित भैरो सिंह से लूट की 26 हजार रुपया सहित अन्य कई संदिग्ध वस्तुओं की बरामदगी हुई है. विशेष टीम मास्टर माइंड सहित संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन