तीन डीलरों का लाइसेंस हुआ रद्द

बांका : अनुमंडल पदाधिकारी पूनम कुमारी ने खाद्यान्न वितरण में अनियमितता बरतने के आरोप में तीन जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों का लाइसेंस रद्द कर दिया है. इस संबंध में एसडीओ ने बताया है कि बांका प्रखंड अंतर्गत दोमुहान पंचायत के डीलर हरिकिशोर दास व चुटिया पैक्स के डीलर एवं अमरपुर प्रखंड के कोलबुजूर्ग पंचायत के […]
बांका : अनुमंडल पदाधिकारी पूनम कुमारी ने खाद्यान्न वितरण में अनियमितता बरतने के आरोप में तीन जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों का लाइसेंस रद्द कर दिया है. इस संबंध में एसडीओ ने बताया है कि बांका प्रखंड अंतर्गत दोमुहान पंचायत के डीलर हरिकिशोर दास व चुटिया पैक्स के डीलर एवं अमरपुर प्रखंड के कोलबुजूर्ग पंचायत के डीलर अहिल्या देवी की लाइसेंस रद्द किया गया है. उक्त डीलर के द्वारा राशन किरासन वितरण में लाभुकों से सरकारी दर से अधिक राशि लेने व कम अनाज देने की जांच को सही पाते हुए तीनों डीलर के लाइसेंस को रद्द कर दिया गया है.
मालूम हो कि अमरपुर प्रखंड के कोलबुजूर्ग पंचायत के डीलर अहिल्या देवी पर लाभुकों ने गत 17 अगस्त को खाद्यान्न वितरण के दौरान डीलर के पति व पुत्र की दंबगई, अधिक राशि लेने व कम अनाज देने को लेकर डीएम व एसडीओ को मामले का आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी. जिस पर विभाग ने मामले को मामले को सही पाते हुए उक्त डीलर पर कार्रवाई की गयी है. वहीं बांका प्रखंड के चुटिया पैक्स की जांच में बिना सूचना के दुकान बंद पाये जाने, मूल्य व भंडार प्रदर्शन पट्ट प्रदर्शित नही होना, उपभोक्ताओं को कैशमेमो नही देने आदि का आरोप है. साथ ही जांच के दौरान लाभुकों ने खाद्यान्न वितरण में सरकारी राशि से अधिक राशि लेने का आरोप पैक्स के डीलर पर लगाया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




