एक क्लिक में मिलेगी जमीन-खातों की कुंडली
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Jul 2017 5:53 AM (IST)
विज्ञापन

बांका में जल्द शुरू होगा विशेष सर्वे अभियान दो सेटलमेंट कार्यालय की होगी स्थापना बांका : जल्द ही किसी भी मौजा के खातों की पूरी कुंडली एक क्लिक में उपलब्ध हो जायेगी. जी हां, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के तहत विभाग के साइट पर अपना खाता देखें नाम से एक पोर्टल की सेवा शुरू […]
विज्ञापन
बांका में जल्द शुरू होगा विशेष सर्वे अभियान
दो सेटलमेंट कार्यालय की होगी स्थापना
बांका : जल्द ही किसी भी मौजा के खातों की पूरी कुंडली एक क्लिक में उपलब्ध हो जायेगी. जी हां, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के तहत विभाग के साइट पर अपना खाता देखें नाम से एक पोर्टल की सेवा शुरू की गयी है. जल्द ही जिले के नये सर्वे के तहत सभी अंचलों की जमीन संबंधित जानकारी इसमें प्रवृष्ट की जायेगी. पोर्टल में प्रवेश करते ही किसी भी अंचल के खाताधारी सहित जमीन संबंधित अन्य जानकारी पल भर में प्राप्त हो जायेगी. अगर आप किसी भी मौजा के सभी खातों को नामानुसार देखना चाहते हैं
तो यह व्यवस्था भी यहां सुलभ मिलेगी. जानकारी के मुताबिक बांका में विशेष सर्वे अभियान की शुरूआत जल्द की जाएगी. नये सर्वे के तहत री-नक्सा तैयार किए जाएंगे. ज्ञात हो कि विशेष सर्वे अभियान की प्रक्रिया शुरू करने के लिए जिले के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं. जल्द ही विशेष सर्वे का कार्य यहां शुरू कर दिया जायेगा.
दो सेटलमेंट कार्यालय होगी स्थापित . विशेष सर्वे के लिए दो सेटलमेंट कार्यालय स्थापित किए जाएंगे. सर्वे कार्य को पूरा करने के लिए 100 अमीन की प्रतिनियुक्ति, 20 एएसओ व पर्याप्त संख्या में कानूनगो की सेवा ली जायेगी. जानकारी के मुताबिक कार्यालय स्थापना को लेकर विभागीय प्रक्रिया चल रही है. विभागीय सूत्र की मानें तो इस वर्ष विशेष सर्वे अभियान का कार्य पूर्ण कर पोर्टल की व्यवस्था बांका के लिए भी शुरू कर दी जायेगी.
हवाई सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण . विशेष सर्वे अभियान संचालित करने से पहले हवाई सर्वेक्षण का कार्य पूरा किया जाता है. जानकारी के मुताबिक बांका जिला के सभी 11 अंचलों का हवाई सर्वेक्षण कर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कर ली गयी है.
बांका में विशेष सर्वे का अभियान जल्द शुरू हो जायेगा. इसके लिए 100 अमीन, 20 एएसओ सहित अन्य कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है. इसके अलावा दो सेटलमेंट कार्यालय की स्थापना भी की जायेगी. नया सर्वे के बाद विभाग के साइट अपना खाता देखें की व्यवस्था शुरू कर दी जायेगी.
दीपक कुमार, अंचलाधिकारी, बांका
अपना खाता देखें एप में इस प्रकार प्राप्त कर सकते हैं जमीन संबंधित जानकारी
अपना खाता देखें एप में में किसी भी मौजा की जानकारी प्राप्त करना बेहद आसान होगा. जानकारी के मुताबिक बांका जिले के नक्से में सभी अंचल का मानचित्र बना होगा. अंचल के नक्से पर क्लिक करने पर यहां मौजूद सभी खाताधारियों की जानकारी उपलब्ध हो जायेगी. अपना खाता देखें एप में इन सारी जानकारियों को कर सकते हैं प्राप्त.
मौजा के समस्त खातों को नामानुसार देखें
मौजा के समस्त खातों को खेसरा संख्या के अनुसार देखें
खेसरा संख्या देखें
खाताधारी का नाम देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




